फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Old man dies due to car collision

Kanpur News: कार की टक्कर से वृद्ध की मौत

Thu, 05 Dec 2024 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Old man dies due to car collision
इटावा/ उदी। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के भरथना मार्ग पर न्यू कृष्णा नर्सिंग होम के पास बुधवार शाम पैदल जा रहे वृद्ध को कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक कार लेकर फरार हो गया। इकदिल क्षेत्र के खादर निवासी सुदामा लाल (60) पुत्र पुतई लाल निवासी खादर थाना इकदिल के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने सुदामा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

उधर, बढ़पुरा क्षेत्र के कस्बा उदी मोड़ चकरनगर रोड निवासी अशोक सिंह (45) पुत्र जनवेद सिंह बुधवार रात करीब आठ बजे बाइक पर सवार होकर उदी चौकी के पास रिश्तेदार के घर जा रहे थे। तभी रास्ते में ग्वालियर मार्ग पर पुलिस चौकी से पहले जीएसटी स्कूल के पास ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी, अशोक गिरते ही ट्रैक्टर में पीछे लगे हैरो कृषि यंत्र की चपेट में आ गए, इससे उनका सीधा पैर कटकर सड़क पर गिर गया। ट्रैक्टर को चालक लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंचे परिजन अशोक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत होने पर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed