फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Old man dies due to assault in Rath, accused of culpable homicide not amounting to murder

राठ: मारपीट से वृद्ध की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज

Sat, 07 May 2022 03:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 07 May 2022 03:13 PM IST
सार

मझगवां थाना क्षेत्र में शनिवार को परिजनों की जमानत के लिए जा रहे वृद्ध को दूसरे पक्ष के लोगों ने बुरी तरह पीट दिया। परिजन वृद्ध को सीएचसी लाए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Old man dies due to assault in Rath, accused of culpable homicide not amounting to murder
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ में परिजनों की जमानत के लिए जा रहे वृद्ध को दूसरे पक्ष ने मारपीट कर लहूलुहान हालत में झाड़ियों में फेंक दिया। परिजन सीएचसी लाए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजस्थान में 15 दिन पहले उपजे विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। 

विज्ञापन

मझगवां थाना क्षेत्र के झिन्नावीरा गांव निवासी देवपाल लोधी ने बताया शुक्रवार को परिवार के जयप्रकाश व इंद्रपाल के बीच मामूली झगड़ा हो गया था। पुलिस ने जयप्रकाश का शांतिभंग में चालान कर दिया था। उनके पिता कालीचरण (75) अपने भतीजे मैहर व दिलीप पुत्रगण जयप्रकाश लोधी के साथ शांति भंग के आरोप में मझगवां थाने में बंद हुए परिजनों की जमानत के लिए जा रहे थे। 
विज्ञापन

तभी दूसरे पक्ष से एक दर्जन से अधिक लोंगो के साथ इंद्रपाल ने झिन्ना कैनाल के पास बाइक रोक कर चाचा भतीजे को बुरी तरह पीटा। आरोप लगाया है कि उनके पिता कालीचरण को मरणासन्न अवस्था में झाड़ियों में फेंककर मैहर व दिलीप को पीटते हुए गांव ले गए थे। सूचना पर परिजन वृद्ध को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉ. भरत कुमार ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देवपाल ने बताया परिवारिक सदस्य चंदू लोधी व जयहिंद के बीच 15 दिन पहले किसी बात को लेकर राजस्थान में विवाद हो गया था, जिसको लेकर कहासुनी चल रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देवपाल ने बताया पिता के नाम 12 बीघा कृषि योग भूमि है, जिस पर खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। 

छह साल पहले भारतीय स्टेट बैंक बसेला से क्रेडिट कार्ड बनवाया था, जिसका डेढ़ लाख रुपए चुकता नहीं हो सका। मझगवां थाना इंचार्ज गुलाबसिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साथ ही, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed