फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Old man dies after being hit by Azimabad Express in Auraiya

Auraiya News: अजीमाबाद एक्सप्रेस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त

Sat, 24 Sep 2022 06:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 24 Sep 2022 06:28 PM IST
सार

अछल्दा थाना क्षेत्र में भीलवाड़ा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में अजीमाबाद एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी के द्वारा काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
 

विज्ञापन
Old man dies after being hit by Azimabad Express in Auraiya
रेलवे ट्रैक पर छानबीन करती जीआरपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के अछल्दा में रेलवे के पश्चिमी होमसिग्नल के खंभा नंबर 1117/ 19 के पास पटना से चलकर अहमदाबाद को जाने वाली 12948 अजीमाबाद एक्सप्रेस की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।

विज्ञापन

सुबह नौ बजकर 59 मिनट पर अजीमाबाद एक्सप्रेस अछल्दा के पश्चिमी होमसिग्नल से गुजर रही थी। इसी बीच ट्रैक पार कर रहा एक 70 वर्षीय वृद्ध ट्रेन की चपेट में आ गया। वृद्ध के ट्रेन से टकराते ही चालक ने इमेरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी और हादसे की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पर फफूंद जीआरपी जा पहुंची और शव को ट्रैक से हटवाया।

विज्ञापन

जीआरपी के दरोगा मुनेंद्र सिंह यादव ने बताया मृतक की उम्र लगभग 70 वर्ष है। मृतक के शरीर पर नीली चेक नेकर व नीली चेक लुंगी, क्रीम कलर का कुर्ता व सफेद गमछा मिला है। शव बुरी तरह से क्षतविक्षत मिला है, काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं हुई, जबकि आस पास के लोगों को बुलाकर पहचान कराई गई है। इधर हादसे के कारण रुकी ट्रेन को 10 मिनट बाद गंतव्य को रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed