फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Old man died of fever in Kanpur dehat

कानपुर देहात में बुखार से वृद्ध की मौत

Sat, 04 Sep 2021 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Old man died of fever in Kanpur dehat
कानपुर देहात। बारिश से हुए जलभराव व गंदगी के बाद मच्छरजनित व संक्रामक बीमारियों ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। हर रोज अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले मेें अब तक किट से डेंगू की पुष्टि के बाद एक युवक व बुखार से सात समेत कुल आठ लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार भी बुखार पीड़ित वृद्ध की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का दायरा कम होने के बाद प्रशासनिक व स्वास्थ्य महकमे के अफसर बेपरवाह हो गए हैं। अगस्त मेें जोरदार मानसूनी बारिश के चलते चार तहसीलों के 29 गांव बाढ़ की चपेट मेें आ गए। इसके अलावा गांवों में तालाब, नाले आदि भी उफान पर रहे। बाढ़ का प्रकोप कम हुआ तो गंदगी की समस्या खड़ी हो गई।
विज्ञापन

जिसे जिम्मेदार अफसरों ने गंभीरता से नहीं लिया और मच्छरजनित व संक्रामक बीमारियों ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। जिससे मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बरौर क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी गोरेलाल (65) की बुखार व उल्टी से हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाती साकेत ने वृद्ध को जिला अस्पताल अकबरपुर में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान गोरेलाल की मौत हो गई। ईएमओ डॉ. निशांत पाठक ने बताया कि परिजनों ने वृद्ध को कई दिनों से बुखार आने की बात कही। परिजन शव लेकर चले गए।
बयान-
जिले मेें अब तक अकबरपुर निवासी किशोरी में ही डेंगू की पुष्टि हुई है। जलभराव व गंदगी वाले इलाकों में दवा का छिड़काव व फॉगिंग कराई जा रही है। अस्पतालों मेें डेंगू वार्ड आरक्षित कराए गए हैं। - डॉ. एपी वर्मा, डिप्टी सीएमओ

दवा छिड़काव व फॉगिंग के नाम पर खानापूरी
जिले का स्वास्थ्य महकमा मच्छरजनित बीमारियों पर रोकथाम के लिए दवा छिड़काव व नियमित रूप से फॉगिंग कराने का दावा कर रहा है, लेकिन हकीकत इसके उलट है। जिले के अधिकांश गांवों मेें स्वास्थ्य टीमें अब तक झांकने तक नहीं गई हैं। शुक्रवार शाम को अकबरपुर नगर पंचायत मेें वाहन से फॉगिंग कराई गई। जो सिर्फ सड़कों तक ही सीमित रहा और गंदगी वाली गलियों मेें जाना तक मुनासिब नहीं समझा।
बुखार से अब तक हुईं मौतें
22 अगस्त-दुर्जनपुरवा कैमहा डेरापुर निवासी विश्वजीत (30) की मौत
27 अगस्त-कमलपुर अमरौधा की रामदेवी (70) की मौत।
28 अगस्त-चकही संदलपुर की नेहा (24) की मौत।
29 अगस्त-मूसानगर की आयशा (06) की मौत।
30 अगस्त-गहलों रूरा की तपेश्वरी (60) की मौत।
31 अगस्त-मौजपुर डेरापुर के शुभ (05) की मौत।
01 सितंबर-अकबरपुर के नंदकिशोर (45) की मौत।
03 सितंबर-जलालपुर बरौर के गोरेलाल (65) की मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed