{"_id":"6266845bb5e8985ab938dd1b","slug":"old-man-commits-suicide-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: आंगन में फंदे से लटकता मिला वृद्ध का शव, पुलिस को सुसाइड नोट मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: आंगन में फंदे से लटकता मिला वृद्ध का शव, पुलिस को सुसाइड नोट मिला
Mon, 25 Apr 2022 04:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 25 Apr 2022 04:52 PM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में वृद्ध की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन
राजेश की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के बूंचपुर में एक वृद्ध का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। जिसमें गांव के तीन लोगों पर छेड़छाड़ के मामले में फंसाए जाने से आहत होकर आत्महत्या किए जाने की बात लिखी है।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। बूंचपुर निवासी राजेश सिंह (52) अकेले रहते थे। उनकी पत्नी रमन अपने बेटे अमरदीप के साथ दिल्ली में रह रही हैं। जबकि छोटे बेटे जागेंद्र और दीप सिंह भी बाहर नौकरी करते है। सोमवार की सुबह राजेश के घर का दरवाजा खुला था।
विज्ञापन
काफी देर तक किसी के बाहर न आने पर पड़ोस के लोग अंदर गए तो उसका शव आंगन के जाल में रस्सी के सहारे लटक रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने मौत का जिम्मेदार गांव के जितेंद्र सिंह भदौरिया को ठहराया है। साथ ही लिखा है कि उसने उन्हें गलत तरीके से फंसाया था। मृतक के पुत्र के आने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। सुसाइड नोट के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन