फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   old lady murder in kanpur

होली की रात घर में अकेली वृद्धा की हत्या, शरीर पर जख्मों के निशान बयां कर रहे थे दरिंदगी की दास्तां

Sat, 23 Mar 2019 12:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 23 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
old lady murder in kanpur
मृतका - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के सचेंडी में होली की रात (बुधवार) घर में अकेली मुन्नी देवी चतुर्वेदी (65) की साड़ी से गला घोटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हत्यारे घर के मेनगेट पर अपना ताला लगाकर फरार हो गए। प्रदीप का कहना है कि बदमाश मां की हत्याकर घर से नगदी और जेवरात लूटकर ले गए। पुलिस ने मुन्नी के परिवार से जुड़े चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में मुन्नी देवी की गला घोटने से मौत की पुष्टि हुई है। शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। सचेंडी के राम सिंह का पुरवा गांव निवासी मुन्नी देवी पति ओम प्रकाश की मौत के बाद से घर में अकेले रह रहीं थीं। उनके दो बेटे प्रदीप और राजीव गुजैनी में तीस सालों से रह रहे हैं। प्रदीप की कपड़े और राजीव की मोबाइल शॉप है।
विज्ञापन


 

गले में कसी थी साड़ी शरीर पर थे चोटों के निशान

प्रदीप ने बताया कि बुधवार को उनकी मोबाइल पर मां से बात हुई थी। गुरुवार शाम चार बजे वह मां से मिलने गांव पहुंचे। घर के मेन गेट पर ताला बंद होने की वजह उन्हें लगा कि मां बाहर गईं है। तीन घंटे तक इंतजार के बाद शाम करीब सात बजे उन्हें अनहोनी का शक हुआ। इस पर गांव वालों के सामने गेट का ताला तोड़ा। पीछे के कमरे में मां मृत पड़ी थीं।

साड़ी उनके गले में कसी थी। शरीर पर चोटों के निशान भी थे। प्रदीप के मुताबिक रसोई से कमरे के बीच मां की चूड़ियों के टुकड़े पड़े थे। प्रदीप ने बताया कि दस बीघा खेत में बेर के 71 पेड़ लगे हैं। कुछ दिन पहले ही बेर का 25 हजार रुपये में सौदा किया था। यह पैसा मां के पास रखा था। 25 हजार रुपये पहले से उनके पास थे।

 

सिर पर किया गया था वजनदार चीज से हमला

घर से 50 हजार रुपये और जेवरात भी गायब थे। इस मामले में प्रदीप ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सचेंडी थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मुन्नी देवी के शरीर पर हत्यारों ने भारी चीज से भी प्रहार किया था।

पोस्टमार्टम में मु्न्नी के हाथ, सिर, कनपटी समेत शरीर पर चोटों के पांच निशान मिले हैं। साड़ी से उनके गला घोटे जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस का मानना है कि वारदात में कम से कम दो लोग शामिल रहे हैं। फोरेंसिक टीम मौके से फिंगर प्रिंट व व साक्ष्य जुटाए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed