फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   "Old Kaki 'message of respect for the elderly

‘बूढ़ी काकी’ से बुजुर्गों के सम्मान का संदेश

Sat, 16 Jul 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो /कानपुर Updated Sat, 16 Jul 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
"Old Kaki 'message of respect for the elderly
नाटक बूढ़ी काकी का मंचन करते कलाकार। - फोटो : amarujala
संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली और द ग्रेट गुलाब थियेटर कानपुर की ओर से मर्चेंट चैंबर हाल में आयोजित लोक एवं पारंपरिक अभिव्यक्ति के उत्सव ‘देशज’ के तीसरे दिन शुक्रवार को नौटंकी की ताकत बताई गई। मुंशी प्रेमचंद की कहानी ‘बूढ़ी काकी’ का मंचन करके संदेश दिया गया कि बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन


उम्र के अंतिम पड़ाव पर जाकर बुजुर्ग व्यक्ति बच्चों जैसी हरकतें करते हैं। ऐसे में उन्हें संभालने की जरूरत होती है।  स्वर्ग रंग मंडल इलाहाबाद लोक कला और लोक नाट्य नौटंकी को समर्पित संस्था है। इसके 35 सदस्यीय कलाकारोें ने शुक्रवार को झकझोरने वाली नौटंकी की प्रस्तुति दी। संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित अतुल यदुवंशी ने नौटंकी की परिकल्पना और निर्देशन किया।
विज्ञापन


सोनम सेठ ने बूढ़ी काकी का दमदार रोल अदा किया। मूल कथा का नौटंकी रूपांतरण राजकुमार श्रीवास्तव ने किया। धीरज अग्रवाल, शालिनी श्रीवास्तव, नीरज अग्रवाल, प्रिया मिश्र, संदीप शुक्ल, आर्यन मोहिले, अद्वितीय, अनन्या नोहिले ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वस्त्र विन्यास शिल्पी मोहिले, मेकअप मोहम्मद हमीद, मंच निर्माण गौरव बजाज और संदीप शुक्ल, प्रकाश संचालन सुजॉय घोषाल, मंच सामग्री शुभम श्रीवास्तव और अमित भारती ने संभाला। ‘देशज’ उत्सव अब कन्नौज मेें 16 से 18 जुलाई के बीच ठठिया फूलमति मंदिर में होगा।


कौरवी लोकगीत का रंग भी जमा
‘देशज’ के आखिरी दिन जमील खां की टीम ने नक्कारा वादन किया। ब्रह्मपाल सिंह नागर की टीम ने यूपी की कौरवी लोकगीत रागिनी की प्रस्तुति दी। चिंतामणि ने सह गायिका की भूमिका निभाई। मध्य प्रदेश की नौटंकी ‘बाबू जी’ का भी मंचन हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed