फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Old farmer beaten to death with a stick in Unnao, dead body found under the bed in a room in the field

Unnao Murder: वृद्ध किसान की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, खेत में बनी कोठरी में तख्त के नीचे मिला शव, जांच शुरू

Mon, 08 Jan 2024 02:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 08 Jan 2024 02:57 PM IST
सार

Unnao News: सीओ माया राय ने बताया कि ट्यूबवेल के कमरे में वृद्ध का रक्तरंजित शव मिला है। भाईजान अभी किसी पर कोई शक नहीं जाता रहे हैं। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच चल रही है।

विज्ञापन
Old farmer beaten to death with a stick in Unnao, dead body found under the bed in a room in the field
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के सरसों गांव में फसल की रखवाली  कर रहे किसान की डंडों से पीट कर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह खेत जा रहे गांव के अन्य किसानों को लोहे का दरवाजा टूटा मिला। साथ ही, उसके अंदर शव तख्त के नीचे पड़ा मिला।

विज्ञापन

इसकी सूचना मृतक के छोटे भाई को दी गई। बड़े भाई का रक्तरंजित शव देख वह बेहाल हो गया। सीओ और एसओ डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड घटना स्थल से करीब 500 मीटर दूर टिकरिया गांव के खेतों तक गया और वापस लौट आया।
विज्ञापन

इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारोपी हत्या करने के बाद इसी ओर भागे होंगे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सरसों गांव निवासी गेंदालाल (60) गांव के ही विनोद तिवारी के खेतों को बटाई पर लिए था। खेत में इंजन लगा होने के साथ एक कमरा भी बना हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोहे का दरवाजा तोड़कर हत्यारोपियों ने हत्या कर दी
उसी में वह फसल के रखवाली के लिए रोज रात को जाकर सोता था। रविवार रात को भी वह छोटे भाई रामखेलावन के साथ खाना खाया और सोने चला गया। रात में लोहे का दरवाजा तोड़कर अज्ञात हत्यारोपियों ने उसकी हत्या कर दी। सोमवार सुबह लोगों ने दरवाजा टूटा देख अंदर शव पड़ा देखा, तो भाई को सूचना दी।

खोपड़ी में डंडों से करीब चार से पांच वार

वृद्ध की पूरी खोपड़ी में डंडों से करीब चार से पांच वार किए गए थे। उसके सीने तक के कपड़े खून से पूरी तरह से भीगे हुए थे। खोजी कुत्ता भी घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर शिवपुरी माइनर और दूसरी तरफ शिवपुर माइनर फिर टिकरिया गांव की जाने वाले रास्ते की तरफ जाकर लौट आया।

परिजनों ने कोई रंजिश न होने की बात बताई
घटना की सूचना पर अकबाबाद स्थित मायके में रह रही मृतक की पत्नी राजकुमारी, बेटा संदीप और सास सुखदेई मौके पर पहुंची। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने किसी से किसी प्रकार की कोई रंजिश न होने की बात बताई है। पुलिस नशेबाजी में विवाद की घटना मानकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed