फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   OHE line broken Kanpur Lucknow route Obstructed

ओएचई लाइन टूटी, कानपुर-लखनऊ रूट ठप, यात्री परेशान

Tue, 09 Apr 2019 12:12 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 09 Apr 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
OHE line broken Kanpur Lucknow route Obstructed
डेमो पिक
उन्नाव जिले में मालगाड़ी के वैगन के खुले दरवाजे से टकराकर टूटी ओएचई लाइन से सोमवार शाम कानपुर-लखनऊ मार्ग पर रेल यातायात बाधित हो गया। इससे उत्सर्ग, ग्वालियर-बरौनी, आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। बाद में ब्लॉक लेकर मरम्मत कार्य शुरू हुआ, जिससे दो घंटे तक ट्रेनें खड़ी होने से यात्री बेहाल हो गए।
विज्ञापन


सोमवार शाम 5:30 बजे जैतीपुर-अजगैन मार्ग से गुजर रही मालगाड़ी के एक वैगन का खुला दरवाजा ओएचई लाइन के पोल से टकरा गया। इससे ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त होकर ट्रिप हो गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। आनन-फानन में कानपुर से जाने वाली ट्रेनों को रेड सिग्नल कर दिया गया। कंट्रोल रूम पर सूचना के बाद -उत्सर्ग, ग्वालियर-बरौनी, आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस, कानपुर-लखनऊ मेमू समेत छह ट्रेनों जहां के तहां रोक दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद दो घंटे का ब्लॉक लेकर मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान यात्रियों को दिक्कतें हुईं। शाम 7:30 बजे लाइन शुरू होने के बाद ट्रेनों को एक-एक करके निकाला गया। देर रात कानपुर-लखनऊ रुट पर ट्रेनों का आवागमन समान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed