फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Officials did not reach petrol pumps, campaign flopped even on the second day

Kanpur News: पेट्रोल पंपों पर नहीं पहुंचे अधिकारी, दूसरे दिन भी अभियान फ्लॉप

Wed, 03 Sep 2025 02:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Officials did not reach petrol pumps, campaign flopped even on the second day
कानपुर। शहर में शुरू हुआ नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान दूसरे दिन भी फ्लॉप साबित हुआ। एक भी अधिकारी पेट्रोल पंपों पर जांच करने नहीं पहुंचा। अभियान का उद्देश्य बिना हेलमेट दोपहिया चालकों को पेट्रोल न दिए जाने का था लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही रही। स्वरूप नगर, बड़ा चौराहा, कल्याणपुर, नौबस्ता स्थित पेट्रोल पंपों पर लोग बिना हेलमेट आए पेट्रोल भरवाकर चले गए।
विज्ञापन


शासन ने एक सितंबर से 30 तक नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान चलाकर दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश थे। अभियान के पहले दिन अधिकारियों ने खानापूरी की। पेट्रोल पंप पर आए और फोटो खिंचाकर वापस चले गए। दूसरे दिन भी पंप मालिकों ने प्रशासन और आरटीओ के दावों की धज्जियां उड़ाईं। एडीएम आपूर्ति आशुतोष दुबे ने मंगलवार को अभियान के लिए चार टीमों का गठन किया है। इसमें जिला पूर्ति विभाग के अधिकारी और आरटीओ विभाग के अधिकारी शामिल हैं। एक टीम में एक एआरओ और एक पीटीओ हैं। आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान में तेजी लाई जाएगी। टीमों का गठन हो गया है। अब निगरानी और सख्ती बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed