फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Officers will run with the message of cleanliness on January 26

Kanpur News: 26 जनवरी को स्वच्छता का संदेश लेकर दौड़ेंगे अधिकारी

Fri, 17 Jan 2025 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Officers will run with the message of cleanliness on January 26
कानपुर। 26 जनवरी पर स्वच्छता का संदेश लेकर अधिकारी दौड़ेंगे। दौड़ का आयोजन सुबह 6:30 बजे ग्रीनपार्क में होगा। इसकी जिम्मेदारी क्रीड़ा अधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


सरसैया घाट स्थित सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर बैठक हुई। डीएम ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में सुभाष चंद्र बोस जयंती (23 जनवरी) को धूमधाम से मनाई जाएगी। राष्ट्रीय बालिका दिवस (24 जनवरी) व इसी दिन उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा। 25 जनवरी यानी राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर सुबह छह बजे महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण होगा।
विज्ञापन


ग्रीनपार्क से सुबह 7:30 बजे छात्र-छात्राओं व सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात फेरी निकालेंगे। स्टेडियम में प्रदर्शनी आयोजित कर महापुरुषों के जीवन के बारे में बताया जाएगा। सुबह 8:30 बजे सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण होगा। कलक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व सैन्यबल कर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में एडीएम राजेश कुमार, सीएमओ डाॅ. हरिदत्त नेमी, बीएसए सुरजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed