फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Officers in AC and  Babu fainted due to humidity, angry employees refused to work in such heat

Kanpur: अधिकारी एसी में…उमस से बेहोश हो दो बाबू, नाराज कर्मचारियों ने ऐसी गर्मी में काम करने से किया मना

Sat, 20 Jul 2024 10:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 20 Jul 2024 10:41 AM IST
सार

Kanpur News: मामले में कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए समाज कल्याण अधिकारी शिल्पी सिंह ने सभी को समझाया और अलमारी इधर-उधर कर खिड़कियां खुलवाईं। जिससे खुली हवा आ सके। उन्होंने सीडीओ से बात कर एसी की अनुमति दिलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Officers in AC and  Babu fainted due to humidity, angry employees refused to work in such heat
गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में करीब 41 डिग्री सेल्सियस की उमस भरी गर्मी में भी समाज कल्याण विभाग में एसी-कूलर न चलने से शुक्रवार को दो बाबू अचानक बेहोश हो गए। इस घटना से वहां बैठे बाकी कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। जल्दी ही पानी की छींटे मारकर दोनों कर्मचारियों को होश में ला गया। इसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया। इस बीच कर्मचारियों ने ऐसी भीषण गर्मी में बिना कूलर, एसी के काम करने का विरोध भी किया।

विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग के बाबुओं के कार्यालय में लगाई गई एसी जून में बंद करा दी गई थी। इस कमरे में आठ कर्मचारी बैठते हैं। ऊपर से चारों और फाइलों का भी अंबार लगा है। यहां सिर्फ दो पंखे चल रहे हैं। इसी कमरे में पेंशन और पारिवारिक लाभ योजना से संबंधित लाभार्थी भी आते हैं। इसकी वजह से इस विभाग में रोजाना लोगों की भीड़ लगी रहती है। उधर, कमरे में चारों तरफ अलमारियां लगी होने से खिड़कियां भी नहीं खुलतीं।
विज्ञापन

इससे खुली हवा भी नहीं आ पाती है। इस समस्या को अमर उजाला ने पिछले दिनों प्रकाशित किया था। इसके बाद यहां दो एसी चलाने की अनुमति मिली थी। वो एसी भी समाज कल्याण अधिकारी और एकाउंटेंट के कमरे में ही चल रहे हैं। इससे एसी का लाभ यहां काम करने वाले कर्मचारियों को नहीं मिला। रोजाना सभी कर्मचारी पसीने लतपथ होकर अपना काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसी की अनुमति दिलाने का आश्वासन दिया
शुक्रवार को दोपहर लगभग एक बजे दो बाबू काम-काम करते-करते गश खाकर गिर पड़े। इसके बाद बाकी सभी कर्मचारियों ने इस तरह बिना एसी कूलर के गर्मी में बैठकर काम करने से मना कर दिया। कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए समाज कल्याण अधिकारी शिल्पी सिंह ने सभी को समझाया और अलमारी इधर-उधर कर खिड़कियां खुलवाईं। जिससे खुली हवा आ सके। उन्होंने सीडीओ से बात कर एसी की अनुमति दिलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed