{"_id":"61c4da2e1d4e4a0870359350","slug":"officer-took-action-against-illegal-mining-in-kanpur-countryside-seizes-five-tractors-and-one-jcb-pukhrayan-news-knp671331177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात में अवैध खनन के खिलाफ अधिकारी ने की कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर व एक जेसीबी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात में अवैध खनन के खिलाफ अधिकारी ने की कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर व एक जेसीबी सीज
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर किए जा रहे खनन की शिकायत पर गुरुवार को खनन अधिकारी ने पांच ट्रैक्टर व एक जेसीबी कब्जे में ली और कोतवाली में दाखिल कराकर सीज कराया।
खनन अधिकारी अजय यादव ने बताया कि गिरधरपुर गांव में जेसीबी से बालू का अवैध खनन किए जाने की सूचना पर छापा मारा तो खनन करने वाले लोग भाग गए पर दो ट्रैक्टर अमरौधा व तीन ट्रैक्टर डिलौलिया बांगर गांव में पकड़े गए।
जिन्हें कब्जे में लेकर पुलिस की सुपुर्दगी में दिया है। जबकि नगमां बांगर में अवैध खनन की शिकायतें मिली हैं। जिसकी जांच की जा रही। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि खनन विभाग की ओर से एक जेसीबी मशीन व पांच ट्रैक्टर सीज किए गए हैं।