फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Obscene video of hospital operator went viral,  recovered 2.5 lakhs by blackmail, female worker also made alle

Kanpur: अस्पताल संचालक का अश्लील वीडियो वायरल, बोला- ब्लैकमेल कर वसूले 2.5 लाख, महिला कर्मी ने भी लगाए आरोप

Sun, 21 May 2023 12:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 21 May 2023 12:12 PM IST
सार

Kanpur Crime: नौबस्ता स्थित निजी अस्पताल के संचालक का पूर्व कर्मचारी ने आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी होते ही, अस्पताल संचालक ने थाने में तहरीर दी है। उसने कर्मचारी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Obscene video of hospital operator went viral,  recovered 2.5 lakhs by blackmail, female worker also made alle
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नौबस्ता स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक का अश्लील वीडियो उनके पूर्व कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। तीन दिन पहले वायरल वीडियो की जानकारी हुई, तो अस्पताल संचालक ने थाने में पूर्व कर्मी पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।

विज्ञापन

उधर महिला कर्मी ने भी अस्पताल संचालक पर अश्लीलता का आरोप लगाया है। अस्पताल संचालक ने बताया कि हंसपुरम निवासी उनका पूर्व कर्मचारी वर्ष 2018 से अस्पताल की व्यवस्था देखता था। आरोप है कि वह हिसाब में हेराफेरी और चोरी करने लगा था।
विज्ञापन

कंप्यूटर और सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर का पासवर्ड चुराकर निजी वीडियो निकाल लिए। इन वीडियो के जरिये ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जनवरी 2018 से मार्च 2023 तक 2.50 लाख रुपये वसूले। 23 मार्च को उसे नौकरी से निकाल दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अश्लील वीडियो परिजनों को भी भेजा
आरोप है कि इसके बाद उसने 25 लाख रुपये मांगे, जब नहीं दिए तो पत्नी, परिजन व मोहल्ले के लोगों को वीडियो भेज दिया। साथ ही सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल कर दिया। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है।

एसीपी बोले- कर्मचारी की तलाश जारी
एसीपी अभिषेक पांडेय के अनुसार वीडियो में नजर आ रही महिला कर्मी को बुलाया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारी की भी तलाश की जा रही है।  सभी के बयान दर्ज किए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच होगी। उसके आधार पर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed