फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   O Sherawali, fix my problems...dandiya was played on bhajans

Kanpur News: ओ शेरावाली बिगड़ी बना दे मेरी...भजनों पर खेला डांडिया

Sat, 04 Oct 2025 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
O Sherawali, fix my problems...dandiya was played on bhajans
फूल बाग स्थित यूनियन क्लब में श्री ओमर वैश्य जगदीश मंडल द्वारा आयोजित डांडिया मेहनत करती महिलाए - फोटो : अमर उजाला
फोटो
विज्ञापन

-श्री ओमर वैश्य जगदीश मंडल ने किया शरद यामिनी महोत्सव का आयोजन


संवाद न्यूज एजेंसी


कानपुर। श्री ओमर वैश्य जगदीश मंडल की ओर से शनिवार को शरद यामिनी महोत्सव का आयोजन यूनियन क्लब लॉन में किया गया। यहां मां दुर्गा का भव्य दरबार सजाया गया। मां के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। शुरुआत मां की आरती के साथ हुई। संस्था के अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्त और महिला मंडल की अध्यक्ष दीपाली गुप्ता ने सभी का स्वागत किया।
बाल मंडल कमेटी के सदस्यों ने मां दुर्गा की महाआरती और गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद ओ शेरा वाली बिगड़ी बना दो मेरी, ओ मां ओ मैया तेरी आरती उतारूं जैसे भजनों पर डांडिया खेला गया। यहां बेस्ट कपल डांस, बेस्ट क्वीन, बेस्ट डांस, बेस्ट ड्रेस जैसी प्रतियोगिताएं भी हुईं। इसमें सभी ने हिस्सा लिया और पुरस्कार जीते।
विज्ञापन

यहां पर पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता (वीरु), अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्त, महामंत्री रसिक गुप्ता, राजकुमार, गुरुप्रसाद, रमेशचंद्र, नरेश, अनूप, मयंक, गनेश, सुनील, राजेश, एकता, तूलिका ओमर, रानी, अंशुमनी, प्रीती, तारा, रचना, रश्मि, बाल मंडल संयोजक राजेश गुप्ता, बाल मंडल अध्यक्ष पीयूष, महामंत्री दीशांत, श्रेयांश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed