Kannauj: नर्सिंग होम में सफाई कर रहे किशोर की करंट से मौत, संचालक ने खेत में फिंकवाया शव, परिजनों का हंगामा
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में काम करने वाले सफाईकर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। नर्सिंग होम के संचालक ने शव को खेत में फिंकवा दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और शव रखकर तिर्वा-कन्नौज मार्ग जाम कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में नर्सिंग होम में शनिवार सुबह साफ-सफाई कर रहे किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। नर्सिंग होम संचालक ने शव खेत में फिंकवा दिया। घटना से गुस्साएं परिजनों और ग्रामीणों ने तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और हंगामा किया।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के तिर्वा-कनौज मार्ग पर टिड़ियापुर स्थित नर्सिंग होम में भुगैतापुर गांव निवासी जीतू (16) राजेंद्र सफाई कर्मचारी की नौकरी करता था। शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह नर्सिंग होम में सफाई कर रहा था। इस दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
नर्सिंग होम संचालक ने कर्मचारियों के साथ मिलकर पास ही मक्का के खेत में शव फेंक दिया। इसके बाद नर्सिंग होम बंद कर सभी भाग निकले। खेत में शव मिलने से परिजनों को पूरे मामले की जानकारी हुई। इससे आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने तिर्वा-कन्नौज रोड पर शव रखकर जाम दिया।
मामले की जानकारी मिलते ही कई थानों का फोर्स पहुंच गया। किसी तरह ग्रामीणों-परिजनों को शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और एक घंटे बाद जाम खुलवाया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
पिता की मौत के बाद आर्थिक संकट से उभरने के लिए शुरू की थी नौकरी
हादसे का शिकार हुए जीतू के पिता राजेंद्र की करीब छह साल पूर्व मौत हो गई। घर में मां और छोटे भाई के पालन के लिए उसने मेहनत-मजूदरी शुरू कर दी थी।
जिला मुख्यालय से रवाना हुई स्वास्थ्य टीम
नर्सिंग होम में हादसे की सूचना मिलते ही प्रभारी सीएमओ डॉ. डीपी आर्या रवाना हुए है। डीपी आर्या ने बताया कि नर्सिंग होम पंजीकृत है कि नहीं इसकी जांच की जाएगी। अवैध अस्पताल मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।