फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   nurse asked for Rs 2000 In the name of delivery

अंधेरगर्दीः पेट में बच्चा फंस गया है अब 2000 रुपये लाओ, कर्ज लेकर एक हजार दिया तो नर्स ने कराई डिलीवरी

Sun, 28 Aug 2022 04:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 28 Aug 2022 04:06 PM IST
विज्ञापन
nurse asked for Rs 2000 In the name of delivery
गर्भवती के जेठ व शिकायतकर्ता चंद्र प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले के अतर्रा कस्बे की सीएसची में गर्भवती का प्रसव कराने के नाम पर दो हजार रुपये वसूली का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर उगाही का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में गर्भवती के परिजनों ने सूबे के डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को शिकायत भेजकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के अंश निरंजन पुरवा के रहने वाले सुरेश कुमार की पत्नी कुंती देवी को शुक्रवार की देर रात प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। देर रात अचानक प्रसव पीड़ा होने पर ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने डिलीवरी कराने से हाथ खड़े कर दिये। नर्स ने मौके पर मौजूद प्रसव पीड़िता की सास से कहा कि बच्चा पेट में फंस गया है।
विज्ञापन


अब प्रसव कराने में दिक्कत अधिक आएगी। परिजनों ने आरोप लगाया कि नर्स ने कहा कि दो हजार रुपया लाओ, नहीं तो तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर देंगे। जच्चा और बच्चा की जान बचाने के लिए गरीब परिजन नर्स के सामने करीब 30 मिनट तक गिड़गिड़ाते रहे। कहीं से मांग कर एक हजार रुपये लाए तो नर्स में डिलीवरी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को सोशल मीडिया पर वसूली का वीडियो वायरल होने पर महिला के जेठ चंद्रप्रकाश व पति सुरेश कुमार ने धन उगाही करने वाली नर्स की करतूत बताई। बताया कि उनकी मां बिटोला से डिलीवरी के लिए नर्स ने दो हजार रुपये मांगे थे। कर्ज लेकर एक हजार रुपये सुविधा शुल्क के नाम पर दिये हैं।


इसके अलावा बाहर से 350 रुपये की दवाइयां लाकर नर्स को दिया। चंद्रप्रकाश ने कहा कि वह डिप्टी सीएम को पत्र भेजकर जांच करवाने की मांग करेंगे। वहीं सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ. अजय विश्वकर्मा ने कहा कि तहरीर मिलते ही रुपए लेने वाली नर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed