फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Number of viral infection patients rises due to weather changes.

Kanpur News: मौसम में हुए बदलाव से बढ़े वायरल रोगी

Mon, 14 Sep 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 14 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Number of viral infection patients rises due to weather changes.
कानपुर देहात। जनपद के एक नगरीय व 29 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। बदलते मौसम में इस समय लोग वायरल से परेशान हैं और निजी व सरकारी अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं। मेले में कुल 2176 मरीज पहुंचे। इसमें 248 त्वचा रोगी रहे जबकि बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या 224 रही। सभी की जांच कर जरूरी दवाएं वितरित की गई।
विज्ञापन

मौसमी बीमारी के से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को चिकित्सकों ने मौसमी बीमारी से बचाव के लिए जरूरी सलाह दी है। सीएमओ डॉ. जय गोविंद ने बताया कि मेले में आने वाले मरीजों में 1046 पुरुष, 869 महिलाएं और 261 बच्चे शामिल रहे। कोविड हेल्प डेस्क पर 236 मरीजों की प्राथमिक जांच की गई, हालांकि इनमें से कोई भी संदिग्ध मरीज नहीं मिला। इस दौरान चार पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन

मेले में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। बुखार से पीड़ित मरीजों में 116 मरीजों की मलेरिया व सात मरीजों की डेंगू होने की आशंका के चलते जांच की गई, हालांकि सभी की रिपोर्ट बीमारी से ग्रसित होना नहीं पाया गया। इसके अलावा सर्दी-जुकाम के 154 मरीज और 218 मरीज पेट के रोग से ग्रसित मरीज रहे। जबकि एनीमिया के 63, मधुमेह के 148 और उच्च रक्तचाप (बीपी) के 97 मरीजों की पहचान कर इलाज शुरू किया गया। वहीं 49 मरीजों का नेत्र परीक्षण और 17 बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण किया गया। मेले में आने वाली 34 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिसमें कोई भी बच्चा कुपोषित नहीं पाया गया और दो संभावित क्षय रोग मरीज को चिह्नित किया गया। इसके अलावा 38 मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरौधा पीएचसी में आने वाले मरीजों को चिकित्सकों ने घर के आसपास साफ-सफाई रखने की सलाह दी। अमरौधा निवासी रवींद्र ने मधुमेह, रामबाबू ने त्वचा रोग, एकता ने खांसी-जुकाम की समस्या बताकर दवा ली। जबकि चार वर्षीय फिजा की जांच कर डॉक्टर ने दवा देते हुए परिजनों को जरूरी सलाह दी। सीएचसी प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बदलते मौसम के कारण खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। डॉ. अरविंद यादव, फार्मासिस्ट दिग्विजय, नरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

राजपुर में बुखार व त्वचा के मरीजों की संख्या अधिक रही। यहां 19 मरीज खुजली और 17 बुखार से पीड़ित ने इलाज लिया। चिकित्सकों ने बुखार से पीड़ित मरीजों की खून की जांच की और जरूरी सलाह दी। डॉ. अनूप द्विवेदी ने बताया कि मरीजों को उल्टी-दस्त होने पर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसी स्थिति में बिना चिकित्सकीय सलाह के कोई दवा नहीं लेनी चाहिए। लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी प्राथमिक या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच के बाद ही दवा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed