फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   nuber does not matter alwyas effort

अंकों से कुछ नहीं होता, मेहनत ही सब कुछ

Tue, 28 Jan 2020 08:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
nuber does not matter alwyas effort
बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में श्री ब्रहमावर्त सनानत धर्म महामण्डल द्वारा संचालित श्री ?
मेरे हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा में 75 फीसदी भी अंक नहीं आए थे। बेहद औसत छात्र रहा हूं। अंकों से कुछ नहीं होता, जीवन में केवल मेहनत ही मायने रखती है। यह बात बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में आए पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने कही।
विज्ञापन

श्री गीता रामायण परीक्षा के पुरस्कार वितरण में बतौर मुख्य अतिथि आए पूर्व डीजीपी ने कहा कि प्रेशर मानकर पढ़ाई की तो जीवन में कभी सफलता की सीढ़ियां नहीं चढ़ पाएंगे। कहा कि अभिभावक अपने सपनों को सच करने के लिए बच्चों पर दबाव न डालें। क्षमता को आंकने के बाद ही बच्चे की कॅरियर चुनने में मदद करें। कॉन्वेंट स्कूल या अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने वाले छात्र ही आगे चलकर सफल हो सकते हैं, इस धारणा को अब तोड़ने की जरूरत है। मैंने भी सरकारी स्कूल से ही अपनी पढ़ाई पूरी की है।
विज्ञापन

पुलिस का व्यवहार ठीक नहीं
यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर पूर्व डीजीपी बोले कि कर्मियों को स्वभाव में परिवर्तन लाने की जरूरत है। पुलिस वालों का व्यवहार ठीक नहीं हैं। कहा कि जुर्म को रोका नहीं जा सकता। रामराज्य में भी क्राइम तो होता ही था। उन्होंने कहा कि यूपी में महिला अपराध अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता रामायण परीक्षा के विजेता सम्मानित
ब्रह्मावर्त सनातन धर्म मंडल की ओर से संचालित श्री गीता रामायण परीक्षा के 68 विजेताओं को सम्मानित किया गया। गीता के श्लोकों पर आधारित परीक्षा में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन, ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन, जीएनके, पंडित दीनदयाल स्कूल, पूर्णचंद्र विद्या निकेतन, जुगल देवी विद्या मंदिर सहित कई स्कूलों ने हिस्सा लिया था। इससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक पूर्वी यूपी के संघचालक वीरेंद्रजीत सिंह ने अतिथि परिचय कराया। परीक्षा के रजिस्ट्रार डॉ. अंगद सिंह ने स्वागत किया। संयोजन डॉ. ममता तिवारी, मंजू शुक्ला ने किया। इस मौके पर एडीजी जय नारायण सिंह, भगवत प्रसाद शर्मा, पं. रमाकांत मिश्र, कर्नल एसएन पांडे, आरके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed