{"_id":"6ad3e3c7bf13658ce20c4e44","slug":"nsi-and-bee-to-jointly-enhance-energy-efficiency-in-the-sugar-industry-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1686082-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एनएसआई और बीईई मिलकर बढ़ाएंगे चीनी उद्योगों की ऊर्जा दक्षता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एनएसआई और बीईई मिलकर बढ़ाएंगे चीनी उद्योगों की ऊर्जा दक्षता
विज्ञापन
कानपुर। नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट (एनएसआई) और ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने चीनी उद्योग में ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से करार किया है। यह समझौता दोनों संस्थानों के बीच पूर्व में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अंतर्गत स्थापित व्यापक साझेदारी को आगे बढ़ाता है।
इस समझौते के तहत एनएसआई विभिन्न राज्यों की दो सौ से अधिक चीनी मिलों की ऊर्जा ऑडिट रिपोर्टों का अध्ययन एवं मूल्यांकन करेगा। अध्ययन के अंतर्गत चुनिंदा चीनी मिलों का स्थलीय निरीक्षण कर ऊर्जा उपयोग एवं संयंत्रों के वास्तविक परिचालन का आकलन भी किया जाएगा। अध्ययन में पेराई, बॉयलर संचालन, चीनी निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं तथा सह-उत्पादन प्रणालियों में ऊर्जा खपत का मूल्यांकन किया जाएगा।
इसके आधार पर भाप एवं विद्युत की खपत को अनुकूलित करने, उपकरणों की कार्यदक्षता बढ़ाने तथा तकनीकी रूप से उपयुक्त एवं आर्थिक रूप से व्यवहार्य ऊर्जा संरक्षण उपायों की अनुशंसा की जाएगी। समझौते पर बीईई के सचिव अरिजीत सेनगुप्ता तथा एनएसआई की निदेशक प्रो. सीमा परोहा ने अपने-अपने संस्थानों की ओर से हस्ताक्षर किए।