{"_id":"68d30bb0764786a6dc03a5a9","slug":"now-the-police-will-also-understand-the-language-of-the-deaf-and-dumb-kanpur-news-c-362-1-ka11002-131917-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अब मूक-बधिर की जुबान भी समझेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अब मूक-बधिर की जुबान भी समझेगी पुलिस
विज्ञापन
कानपुर। अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर पुलिस आयुक्त कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस सभागार, सिविल लाइंस में विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह पहल अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था की ओर से की गई। इसका उद्देश्य थाने में पहुंचने वाले मूक-बधिर की जुबान समझना और उन्हें न्याय दिलाना है।
कार्यक्रम का आयोजन पुलिस प्रशासन और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से किया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विनय उत्तम और पुलिस लाइन प्रतिसार निरीक्षक चन्द्र प्रताप सिंह ने किया, जबकि समापन एडीसीपी महेश कुमार की उपस्थिति में हुआ। शहर के सभी थानों से एक-एक उप निरीक्षक को प्रशिक्षण दिया गया।
एडीसीपी एलआईयू महेश कुमार ने स्वयं प्रशिक्षण प्राप्त किया और सभी थानों में सांकेतिक भाषा के पम्फलेट लगाने के निर्देश दिए। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में भी ऐसे प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की आवश्यकता जताई। दिव्यांग संस्था के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि यह पहल मूक-बधिर व्यक्तियों को मुख्यधारा से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगी। प्रशिक्षण में विशेषज्ञ राहुल सचान, शालिनी श्रीवास्तव, वीरेन्द्र शुक्ला, सौरभ श्रीवास्तव और सौरभ अग्रवाल ने योगदान दिया।