{"_id":"2068ad26d3281b4a744e6d2d24b47b52","slug":"now-only-online-registration-in-army-entrance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती में सिर्फ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती में सिर्फ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Tue, 01 Dec 2015 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना भर्ती में सिर्फ ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन होगा। कानपुर में होने वाली भर्तियों के लिए पहली बार अभ्यर्थियों को यह सुविधा दी जा रही है। कैंट में छह मार्च से 15 मार्च 2016 तक छह जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। सेना और जिला प्रशासन के अफसरों ने सेना भर्ती रैली की प्राथमिक रूपरेखा तय कर ली है।
कानपुर, कानपुर देहात, लखनऊ, चित्रकूट, महोबा, उन्नाव जिलों के युवाओं की सेना में भर्ती का शेड्यूल घोषित किया गया है। सोल्जर जीडी, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर क्लर्क और सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट की भर्ती कानपुर कैंट में की जाएगी। डाइरेक्टर रिक्रूटिंग लखनऊ पवन दीप सिंह बल ने बताया कि कानपुर में होने वाली भर्ती के लिए छह जिलों के अभ्यर्थियों को पहली बार ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है।
अब हमेशा भर्ती के लिए ऑन लाइन ही रजिस्ट्रेशन होगा। उन्होंने बताया कि भर्ती की तिथि से ठीक 60 दिन पहले www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट खोली जाएगी। इस वेबसाइट पर अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। साइट पर 45 दिन तक ही रजिस्ट्रेशन होगा। इसके बाद सिर्फ एडमिट कार्ड ही निकल सकेंगे।
विज्ञापन
भर्ती रैली के 15 दिन पहले साइट बंद हो जाएगी। ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन के लिए अभ्यर्थी का ई मेल और खुद के नाम का सिम होना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन के दौरान एक वन टाइम पासवर्ड मिलेगा। इसके आधार पर ही आगे रजिस्ट्रेशन के लिए पेज खुलेंगे।
भर्ती के बाद आर्मी ज्वाइन करने के लिए अभ्यर्थी के पास आधार कार्ड और पेन कार्ड होना जरूरी होगा। एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने बताया कि कानपुर के अभ्यर्थियों के लिए तहसीलवार भर्ती का कार्यक्रम तय होगा। जल्द हरी जिलेवार तिथियों की घोषणा कर दी जाएगी।