फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now Multi Super Specialty in Nerve Transplantation

Kanpur News: अब मल्टी सुपर स्पेशियलिटी में तंत्रिका प्रत्यारोपण

Sun, 23 Feb 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Now Multi Super Specialty in Nerve Transplantation
कानपुर। चेहरे का लकवा, हाथ-पैरों का लुंजपन तंत्रिका प्रत्यारोपण से दूर किया जाएगा। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड पीजीई में यह अत्याधुनिक सर्जरी शुरू हो गई है। पौने दो करोड़ रुपये कीमत के जेइस पेंटेरो माइक्रोस्कोप से रोगियों की प्लास्टिक सर्जरी की जा रही है। साथ ही रिकन्स्ट्रक्टिव कैंसर सर्जरी की दायरा बढ़ाया जा रहा है। इसमें कैंसर प्रभावित हिस्से को काटकर शरीर के अन्य स्थान के मांस वहां की मरम्मत कर दी जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभागाध्यक्ष और सीनियर प्लास्टिक सर्जन डॉ. प्रेम शंकर ने बताया कि यह अत्याधुनिक माइक्रोस्कोप है। इससे तंत्रिकाओं को देखा जा सकता है। इससे तंत्रिकाओं को एक अंग से निकालकर दूसरे में प्रत्यारोपण आसान रहता है। इससे चेहरे के लकवा वाले रोगियों को ठीक कर दिया जाएगा। कुछ रोगियों का पक्षाघात या किसी दूसरी वजह से हाथ, पैर लुंज हो जाते हैं। उन्हें भी ठीक किया जाएगा। रोगियों की सर्जरी पीजीआई की मॉड्युलर ओटी में की जा रही है।
विज्ञापन

इसके साथ ही कैंसर रिकन्स्ट्रक्टिव सर्जरी का दावा बढ़ेगा। अभी स्तन कैंसर के क्षेत्र में काम किया जा रहा है। अब जबड़े और शरीर के दूसरे हिस्से की सर्जरी की जाएगी। पैर की छन्हुनियां से हाथ का अंगूठा बना दिया जाएगा। कटे अंगों का प्रत्यारोपण भी किया जाएगा। नसों के रेशेदार ऊतकों का भी प्रत्यारोपण होगा। नसों और तंत्रिकाओं के खराब होने से हाथ-पैर सूखने लगते हैं। इस तरह के अंगों को भी इलाज से ठीक किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed