{"_id":"60198cfa38158619302b73d5","slug":"now-kovaxin-will-also-be-introduced-vaccination-will-be-done-on-new-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कोवाक्सिन भी लगेगी, नए सेंटरों पर होगा वैक्सीनेशन, अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कोवाक्सिन भी लगेगी, नए सेंटरों पर होगा वैक्सीनेशन, अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Tue, 02 Feb 2021 11:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
कोवाक्सिन वैक्सीन
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से बचाव के लिए अब कोविशील्ड के साथ कोवाक्सिन भी लगेगी। कोवाक्सिन की डोज नए सेंटरों पर दी जाएगी। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिग में इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
कहा गया कि कोविशील्ड और कोवाक्सिन का इस्तेमाल ऐसे किया जाएगा कि डोज लगने में गड़बड़ी न हो। जिसे कोविशील्ड की पहली डोज लगी है, उसे दूसरी डोज भी कोविशील्ड की ही लगे। चार और पांच फरवरी को लगने वाली डोज की तैयारी की समीक्षा की गई।
अधिकतम स्वास्थ्यकर्मियों का चार फरवरी तक वैक्सीनेशन कवरेज के लिए कहा गया है। नगर में 10 हजार 17 हेल्थ वर्कर को डोज दी जा चुकी है। 7500 बचे हैं। पांच फरवरी के सेशन में भी बचे हेल्थ वर्कर को वैक्सीन लगाई जाएगी। निर्देश दिए कि 11 फरवरी के राउंड में जहां वैक्सीन कम पड़ रही है, वे तुरंत डिमांड भेज दें।
विज्ञापन
अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि उन्हीं लाभार्थियों को दूसरी डोज दी जाएगी, जिनका नाम पोर्टल पर अपलोड सूची में है। हाथ से भेजे गए आंकड़ों पर डोज नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि नगर में अभी वैक्सीन बची है। 80 फीसदी तक सेंटरों पर कवरेज हुआ है।