फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now Kasganj passenger train will run only till Anwarganj and not Lucknow.

Kanpur News: अब लखनऊ नहीं, अनवरगंज तक ही चलेगी कासगंज पैसेंजर

Sat, 28 Mar 2026 02:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Now Kasganj passenger train will run only till Anwarganj and not Lucknow.
कानपुर। लखनऊ मंडल के कानपुर-लखनऊ खंड में शुक्लागंज स्थित पुल संख्या 110 पर स्लीपर बिछाने का कार्य होना है। इसके लिए मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इस वजह से पूर्व में 55345/55346 लखनऊ जंक्शन-कासगंज पैसेंजर को निरस्त किया गया था लेकिन अब रेलवे ने इसे आंशिक रूप से बहाल करने का निर्णय लिया है। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 055345 लखनऊ जंक्शन-कासगंज पैसेंजर पूर्व में दो अप्रैल से 14 मई तक निरस्त की गई थी। अब यह इसी अवधि में अनवरगंज-कासगंज के बीच चलेगी जबकि लखनऊ-जंक्शन-अनवरगंज के बीच निरस्त रहेगी। इसी तरह, 55346 कासगंज-लखनऊ जंक्शन पैसेंजर पूर्व में एक अप्रैल से 13 मई तक निरस्त की गई थी। यह भी अब इस अवधि में कासगंज-अनरगंज के बीच चलेगी और अनवरगंज-लखनऊ के बीच निरस्त रहेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed