फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now graduate will take training from iit

बीए, बीएससी वाले भी लें आईआईटी से प्रशिक्षण

Mon, 22 Feb 2016 02:24 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
Now graduate will take training from iit
शहर के डिग्री कॉलेजों से बीए, बीएससी सेकेंड ईयर की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट अब आईआईटी कानपुर के रिसर्च प्रोजेक्ट का प्रशिक्षण ले सकते हैं। इसके लिए अंडर द समर अंडरग्रेजुएट रिसर्च एंड ग्रेजुएट एक्सीलेंस 2016 का शार्ट टर्म कोर्स लांच किया गया।
विज्ञापन


मई से जुलाई के बीच कक्षाएं लगेंगी। ऐसा पहली बार है कि आईआईटी कानपुर ने अपने साथ ही बाहरी डिग्री और इंजीनियरिंग कॉलेजों के स्टूडेंटों को भी एडमिशन का विकल्प दिया है।
विज्ञापन


आईआईटी के स्टूडेंट विदेशी विश्वविद्यालयों में जाकर रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। इसके लिए यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न और मेलबर्न स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग से समझौता भी हुआ है। बाहरी इंजीनियरिंग और डिग्री कॉलेजों के स्टूडेंटों से 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस ली जाएगी। 1500 रुपये एडमिनिस्ट्रेटिव चार्ज भी वसूला जाएगा। आईआईटी के स्टूडेंटों को 2500-2500 रुपये एडमिनिस्ट्रेटिव चार्ज देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल और भूटान के भी स्टूडेंटः इस कोर्स की 300 सीटें हैं। चार सीटें भूटान और नेपाल के अंडर ग्रेजुएट (यूजी) स्टूडेंटों के लिए आरक्षित हैं।

शहर की इंडस्ट्री पर करेंगे कामः एडमिशन लेने वाले स्टूडेंटों को मेंटर चुनने का मौका मिलेगा। स्टूडेंट और मेंटर कानपुर की औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण करेंगे। समस्याओं का अध्ययन करेंगे, समाधान और उपाय की रिपोर्ट बनाकर देंगे।


शैक्षिक अर्हता ः बाहरी स्टूडेंट (डिग्री, इंजीनियरिंग कॉलेज)
बीटेक, बीई, बीआर्किटेक्चर व बीएस थर्ड ईयर की परीक्षा पास।
5 ईयर प्रोग्राम के स्टूडेंटों की पढ़ाई 3 साल पूरी होनी जरूरी।
बीएससी और बीए सेकेंड ईयर पास ही भरेंगे फार्म।
आईआईटियंस ः बीटेक, बीएस सेकेंड ईयर पास।  
एमएससी फर्स्ट ईयर में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट भरें फार्म।
डुवल डिग्री प्रोग्राम की अर्हता सेेकेंड, थर्ड और फोर्थ ईयर है।

29 तक रजिस्ट्रेशन
आठ सप्ताह का कोर्स 16 मई से 14 जुलाई तक चलेगा। रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए 29 फरवरी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना है। इसका ब्योरा वेबसाइट www.iitk.ac.in के होम पेज पर बने लिंक (surge 2016) पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed