फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   31 prime minister kaushal vikash kendra open by narendra modi

माेदी का ताेहफा : हुनरमंद बनेंगे युवा, खुले 31 प्रधानमंत्री कौशल केंद्र

Tue, 20 Dec 2016 02:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 20 Dec 2016 02:37 PM IST
सार

- प्रधानमंत्री ने भारतीय कौशल संस्थान की नींव रखी
- पूरे देश में 31 प्रधानमंत्री कौशल केंद्रों का ऑनलाइन शुभारंभ
- कौशल विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, सात कंपनियों से एमओयू साइन

विज्ञापन
31 prime minister kaushal vikash kendra open by narendra modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय कौशल संस्थान की किया लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला, कानपुर

विस्तार

परिवर्तन रैली को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री ने देश के पहले भारतीय कौशल संस्थान की नींव रखी। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने देश में 31 प्रधानमंत्री कौशल केंद्रों (पीएमकेके) का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इनमें से आठ केंद्र उत्तर प्रदेश में होंगे। वहीं सात निजी कंपनियों और संस्थानों के साथ राष्ट्रीय कौशल एवं उद्यमिता विकास मंत्रालय ने एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ एंडरस्टैंडिंगॅ) साइन किया।
विज्ञापन


देश के युवाओं को हुनरमंद बनाने के उद्देश्य से सोमवार को केंद्र सरकार ने दो नई योजनाओं का शुभारंभ किया। रैली मैदान में मंच से कुछ दूरी पर बने कौशल एवं उद्यमिता विकास मंत्रालय के सेंटर में प्रधानमंत्री ने देश के पहले भारतीय कौशल संस्थान की नींव रखी। सांकेतिक रूप से नींव रखने के बाद इस संस्थान को शहर के सीटीआई चौराहा स्थित एटीआई (एडवांस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) में शिफ्ट किया जाएगा। इस मौके पर पूरे देश में 31 प्रधानमंत्री कौशल केंद्रों और ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्रों का ऑनलाइन शुभारंभ भी किया गया। शुभारंभ के बाद प्रधानमंत्री ने कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा माडलों के माध्यम से कौशल विकास प्रदर्शित किया गया था। 
विज्ञापन


इस प्रदर्शनी से साफ हुआ कि कंपनियों को किस तरह के कामगारों की जरूरत है और उन्हें इन केंद्रों में ट्रेनिंग दे कैसे किसी इंडस्ट्री के योग्य बनाया जाएगा। यह प्रदर्शनी आज से आम लोगों के लिए खुल जाएगी जो 22 दिसंबर तक चलेगी। इस मौके पर कौशल एवं उद्यमिता विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी, सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed