{"_id":"67ca01fdd79f785b200636bb","slug":"now-beer-and-english-liquor-will-be-available-in-the-same-shop-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1028113-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अब एक ही दुकान पर मिलेगी बियर और अंग्रेजी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अब एक ही दुकान पर मिलेगी बियर और अंग्रेजी शराब
विज्ञापन
कानपुर। जिले की 330 कंपोजिट दुकानों पर बियर और अंग्रेजी शराब मिलेगी। पहले दोनों अलग-अलग दुकानों पर मिलतीं थी। इसी क्रम में शराब की दुकानों की ई-लॉटरी गुरुवार को सीएसए के कैलाश भवन सभागार में निकाली गई। इस दौरान शराब की विभिन्न श्रेणी दुकानों व भांग की कुल 768 दुकानों का लॉटरी से आवंटन किया गया। आवंटन में पूरी तरह से पारदर्शिता लाने के लिए प्रेक्षक अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव और जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आईआईटी कानपुर की तरफ से तैयार साफ्टवेयर से लॉटरी निकाली गई।
जिला प्रशासन के अनुसार, देशी शराब की 382 दुकानों के लिए कुल 6204, 331 कंपोजिट दुकानों ( बियर-अंग्रेजी शराब) के लिए 2789, मॉडल शाप की 11 दुकानों के लिए 144 आवेदक आए थे। भांग की 46 दुकानों के लिए 175 आवेदन आए थे। साफ्टवेयर से ई-लाटरी के माध्यम से सुबह 10 से 11:45 बजे के बीच सिमुलेशन व रैंडिमाइजेशन प्रक्रिया के तहत आवंटन किया गया। देशी शराब की 382, कंपोजिट शाप की 330, मॉडल शाप की 11 व भांग की 45 दुकानों को आवंटित किया गया। वहीं, क्रम संख्या 313 पर देवहा कंपोजिट शाप (आइडी 39156) व क्रम संख्या 30 पर भांग दुकान दबौली (आइडी 60744) पर परिणाम में खाली रहा। इन दोनों दुकानों को अगले चरण की लाटरी में शामिल किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार ज्यादातर दुकानें कंपोजिट खोली जाएंगी।