फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now, avail the benefits of 52 Transport Department services from the comfort of your home.

Kanpur News: अब घर बैठे परिवहन विभाग की 52 सेवाओं का मिलेगा लाभ

Thu, 06 Aug 2026 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Now, avail the benefits of 52 Transport Department services from the comfort of your home.
कानपुर। परिवहन विभाग ने 52 ऑनलाइन सेवाओं को ऑटो अप्रूवल मोड में कर दिया है। अब इन सेवाओं के लिए आवेदकों को आरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। आधार प्रमाणीकरण के बाद आवेदन स्वतः स्वीकृत होंगे और सेवाओं का लाभ घर बैठे ऑनलाइन मिल सकेगा।
विज्ञापन


वर्तमान में परिवहन विभाग अपनी 58 सेवाओं में से 52 सेवाएं आधार आधारित फेसलेस प्रणाली के माध्यम से उपलब्ध करा रहा है। इनमें पहले से 13 सेवाएं फेसलेस थीं अब 39 और सेवाओं को ऑटो अप्रूवल मोड में शामिल कर दिया गया है। इनमें सारथी पोर्टल की 27 तथा वाहन पोर्टल की 12 सेवाएं शामिल हैं। ऑटो अप्रूवल के तहत सारथी पोर्टल पर लर्निंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस का डुप्लीकेट, नवीनीकरण, नाम व पता संशोधन, इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट, मोबाइल नंबर अपडेट, पीएसवी बैज और डिफेंस डीएल होल्डर्स से जुड़ी सेवाएं अब स्वतः स्वीकृत होंगी। इसी तरह वाहन पोर्टल पर डुप्लीकेट आरसी, आरसी में पता परिवर्तन, वाहन स्वामित्व हस्तांतरण, एनओसी, विशेष परमिट, डुप्लीकेट परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र, एचपी टर्मिनेशन और एचपी एडिशन सहित 12 सेवाएं भी ऑटो अप्रूवल मोड में उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन


अभी छह सेवाओं के लिए कार्यालय आना पड़ेगा
हालांकि विभाग की छह सेवाएं ऑटो अप्रूवल के दायरे से बाहर रहेंगी। इनमें नए वाहनों का पंजीकरण, अस्थायी पंजीकरण, व्यवसाय प्रमाणपत्र, नए वाहनों का परमिट, परमिट का नवीनीकरण और प्राधिकार प्रमाणपत्र का नवीनीकरण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
एक अगस्त से 39 और सेवाएं फेसलेस कर दी गईं है। अब लोगों को कार्यालय आने की जरूरत नहीं। आधार अप्रूव होते ही लोगों के नाम में संशोधन समेत अन्य काम हो जाएंगे।
आलोक कुमार, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed