फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now a middle aged man died after falling into an open drain in Chakeri, deceased was also an alcohol addict

Kanpur: अब चकेरी में खुले नाले में गिरकर अधेड़ की मौत, थाना प्रभारी बोले- शराब का लती भी था मृतक, जांच शुरू

Tue, 19 Dec 2023 12:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 19 Dec 2023 12:22 PM IST
सार

Kanpur News: थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि मृतक शराब का लती भी था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि बाथरूम करने के दौरान वह नाले में गिर गया होगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Now a middle aged man died after falling into an open drain in Chakeri, deceased was also an alcohol addict
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के गांधीग्राम में सोमवार देर रात घर से निकला अधेड़ नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इससे पहले भी इसी खुले नाले में गिरने से युवक की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

गांधीग्राम निवासी  पंकज श्रीवास्तव (50) एक पान मसाला कंपनी में सेल्समैन थे। परिवार में पत्नी कामिनी, एक बेटा शिवांग और दो बेटी हैं। परिजनों के अनुसार सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे वह घर से कुछ दूरी पर स्थित दुकान तक टहलने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

देर रात 12 बज जाने पर भी जब पंकज वापस घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। तभी उन्हें पंकज नाले में पड़े मिले। परिजनों ने इलाके के लोगों की मदद से उन्हें नाले से बाहर निकाला और कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी नाले को ढकने का काम नहीं किया
हैलट में डॉक्टर ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। इलाके के लोगों ने बताया कि खुले नाले में आए दिन लोग गिर जाते हैं। शिकायत के बाद भी नाले को ढकने का काम नहीं किया जा रहा है। पिछले साल भी एक युवक की इसी नाले में गिरकर मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed