फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   November was the coldest in 12 years

Kanpur News: 12 साल बाद नवंबर रहा सबसे ठंडा

Fri, 05 Dec 2025 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
November was the coldest in 12 years
कानपुर। 12 साल में इस बार नवंबर का अधिकतम और न्यूनतम औसत तापमान सबसे कम रहा है। इसके पहले वर्ष 2013 का नवंबर सबसे ठंडा रहा था। तब अधिकतम-न्यूनतम दोनों तापमानों में गिरावट आई थी। इस नवंबर में एक साथ अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान पिछले सालों की तुलना में कम रहे हैं। नवंबर 2025 का औसत अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा है। मौसमी गतिविधियों में आए बदलाव ने नवंबर का तापमान कम कर दिया।
विज्ञापन

सीएसए के मौसम विभाग में वर्ष 1971 से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2013 के बाद इस बार नवंबर में रात और दिन दोनों का पारा घटा रहा। वर्ष 2013 में औसत अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.3 रहा था। सीएसए के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2013 के पहले वर्षों के नवंबर माह में इतना कम औसत तापमान नहीं रहा था।
विज्ञापन

नवंबर का औसत तापमान घटने की वजह मौसमी गतिविधियों के जल्दी-जल्दी आए बदलने, हवाओं का रुख और समुद्र तल पर बदलाव माना जा रहा है। हिमालयी बर्फबारी के बाद उत्तरी-पश्चिमी हवाओं की निरंतरता के कारण भी पारा में उतार-चढ़ाव बना रहा है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने और चक्रवाती हवाओं के घेरों की वजह से पारा अचानक गिरा। माहौल में नमी का प्रतिशत बढ़ गया। इसका असर भी तापमान पर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बीते वर्षों के नवंबर माह में औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान
वर्ष 2012: 28.3 डिग्री, 10.4 डिग्री
वर्ष 2013: 27.3 डिग्री, 9.3 डिग्री
वर्ष 2014: 28.8 डिग्री, 12.7 डिग्री
वर्ष 2015: 30.1 डिग्री, 11.6 डिग्री
वर्ष 2016: 29.3 डिग्री, 12.6 डिग्री
वर्ष 2017: 28.6 डिग्री, 12.2 डिग्री
वर्ष 2018: 28.8 डिग्री, 12.1 डिग्री
वर्ष 2019: 28.8 डिग्री, 15.1 डिग्री
वर्ष 2020: 27.5 डिग्री, 12.3 डिग्री
वर्ष 2021: 27.8 डिग्री, 12.6 डिग्री
वर्ष 2022: 28.5 डिग्री, 12.9 डिग्री
वर्ष 2023: 28.1 डिग्री, 13.1 डिग्री
वर्ष 2024: 25.8 डिग्री, 13.8 डिग्री
-------
तापमान कम होने से दालों का अंकुरण घटा
तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि नवंबर में तापमान कम होने का असर फसलों के अंकुरण पर पड़ा है। चना, मटर, मसूर का अंकुरण प्रतिशत तकरीबन 10 फीसदी घट गया। गेहूं के अंकुरण पर पांच प्रतिशत असर आया है। इसके अलावा दालों में कटुवा रोग, आलू में झुलसा रोग लग रहा है। झुलसा रोग का प्रकोप दिसंबर के आखिरी सप्ताह में होता रहा लेकिन इस बार नवंबर में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed