{"_id":"6a63ce9d6f340651cd086675","slug":"notices-issued-to-23-directors-including-two-former-chairmen-of-the-textiles-committee-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1598126-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कपड़ा कमेटी के दो पूर्व अध्यक्षों समेत 23 निदेशकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कपड़ा कमेटी के दो पूर्व अध्यक्षों समेत 23 निदेशकों को नोटिस
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर कपड़ा कमेटी में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व कोषाध्यक्ष की शिकायत के बाद कंपनी मंत्रालय (एमसीए) ने दो पूर्व अध्यक्षों समेत 23 निदेशकों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में प्रत्येक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एमसीए की ओर से जारी नोटिस में जवाब देने के लिए सात अगस्त तक का समय दिया गया है। इसमें कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं जो वर्तमान में कमेटी में किसी पद पर नहीं हैं।
मामला पूर्व कोषाध्यक्ष ज्योति प्रकाश नेवटिया की जनवरी 2026 में की गई शिकायत से जुड़ा है। उन्होंने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी) कानपुर और कंपनी मंत्रालय को शिकायत भेजकर कमेटी के कामकाज में अनियमितताओं का आरोप लगाया था। शिकायत में कहा था कि कमेटी की ओर से कंपनी अधिनियम के प्रावधानों का पालन नहीं किया गया। ऑडिटर की नियुक्ति के बाद भी आरओसी को इसकी सूचना नहीं दी गई। इसके अलावा निदेशकों में बदलाव और शुल्क वृद्धि की जानकारी भी समय पर नहीं भेजी गई।
गुरुवार को जारी नोटिस वर्ष 2017 के रिकॉर्ड के आधार पर भेजे गए हैं। आरोप है कि निदेशकों में बदलाव की जानकारी आरओसी को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नहीं दी गई थी। कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र गुलाटी ने कहा कि यह रिमाइंडर नोटिस है। मांगे गए दस्तावेज उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बेवजह शिकायतें कर रहे हैं। जब वे पद पर थे तो क्या कर रहे थे।