फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Notice to two firms on slowness in CM Grid scheme, warning to the third

Kanpur News: सीएम ग्रिड योजना में सुस्ती पर दो फर्मों को नोटिस, तीसरी को चेतावनी

Fri, 06 Feb 2026 02:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Notice to two firms on slowness in CM Grid scheme, warning to the third
कानपुर। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़कों के निर्माण में कमियों, लापरवाही पर अफसरों ने सख्ती शुरू कर दी है। नगर आयुक्त ने बैठक में सुस्ती और सुरक्षा मानक पूरे न करने वाली दो ठेकेदार फर्मों को नोटिस दिए। अन्य को भी चेताया। उधर, जिलाधिकारी को इसी योजना के तहत स्वरूपनगर में खुदी सड़क पर न मजदूर मिले, मशीनें नजर आईं। ठेकेदार को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

अमर उजाला सीएम ग्रिड योजना के तहत हो रही खोदाई से परेशानियों को गुरुवार के अंक में प्रकाशित किया तो अफसर जागे हैं। नगर निगम सीएम ग्रिड योजना के तहत 320 करोड़ से 10 सड़कें बनवा रहा है जबकि तीन अन्य सड़कें भी प्रस्तावित हैं। इन सड़कों को बना रहे ठेकेदारों की लापरवाही जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के सामने उजागर हुई। नगर निगम मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे नगर आयुक्त ने सीएम-ग्रिड्स प्रथम व द्वितीय चरण में बन रहीं सभी सड़कों की समीक्षा की।
विज्ञापन

कहा कि जल निगम मार्च तक इस योजना के फेज-एक और दो की सभी सड़कों में सीवर लाइन, पाइप लाइन बिछाने ने कार्य पूरा करे। तय समय में काम पूरा न करने वाले ठेकेदारों को कार्रवाई की चेतावनी दी। बाबा कुटी चौराहा से सोटे बाबा मंदिर होते हुए अलंकार गेस्ट हाउस तक सड़क निर्माण की धीमी प्रगति पर फर्म एसएस इंफ्राजोन प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस देने के निर्देश दिए। घंटाघर से परेड होते हुए ग्रीनपार्क मार्ग में कार्य सुस्त होने पर फर्म कोनार्क एसोसिएट्स को नोटिस जारी देने के निर्देश दिए। थाना स्वरूपनगर से मटका तिराहा रोड निर्माण की धीमा पाए जाने पर चेतावनी देते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने इसी योजना के तहत स्वरूपनगर के तितली चौराहा पर निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया तो ठेकेदारों की लापरवाही और मनमानी सामने आई। निर्माण कार्य डीपीआर के अनुरूप नहीं चल रहा था। जितना काम हो जाना चाहिए था, उससे आधा भी नहीं हुआ। डीएम ने नगर निगम के मुख्य अभियंता को शेष कार्यों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट देने के लिए कहा। पाया गया कि एजेंसी ने जानबूझकर पर्याप्त कर्मचारी नहीं लगाए जिससे परियोजना सुस्त गति से चल रही है। डीएम ने कार्यदायी संस्था एसएस इंफ्रा जोन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

पूरे शहर में एक साथ न करें खोदाई
खामियां सामने आने के बाद डीएम ने नगर निगम के मुख्य अभियंता एसएफए जैदी को निर्देश दिए कि प्रतिदिन समीक्षा कर रिपोर्ट दी जाए। गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाएं। तत्काल मैनपाॅवर बढ़ाई जाए और विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग टीमें लगाई जाएं। चरणबद्ध तरीके से काम करें, पूरे शहर में एक साथ खोदाई न करें। यह भी कहा कि बिना चरणबद्ध योजना के शहर के कई हिस्सों में एक साथ खोदाई की गई जिससे आमजन को जाम, धूल और हादसों का सामना करना पड़ रहा है।


इनसेट
सीएम ग्रिड योजना फेज-1
इस फेज में बन रहीं सड़कें : पांच
सड़कों के नाम - घंटाघर से ग्रीनपार्क चौराहा, बाबाकुटी चौराहा से मारबल मार्केट होते हुए किदवईनगर के-ब्लाॅक तक, कर्रही रोड, कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग के बसंत विहार चौराहे से यशोदानगर, गोपालनगर होते हुए कानपुर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग तक, कल्याणपुर में बगिया क्रासिंग से केसा चौराहा।

सड़कों की लंबाई - 16.88 मीटर
निर्माण लागत - 150 करोड़ रुपये
कार्य शुरू हुआ - जून 2025 में
कार्य पूरा होने की डेडलाइन - 25 नवंबर 2026


फेज-दो में भी बन रहीं पांच सड़कें
लागत - 170 करोड़ रुपये
सड़कों की लंबाई - 10.55 किलोमीटर
सड़कों के नाम : स्वरूपनगर थाने से मटका तिराहा व कमिश्नर बंगले से कंपनीबाग चौराहा, नौबस्ता बंबा से खाड़ेपुर, दीप सिनेमा से सोटे बाबा मंदिर, लालबंगला से वीआईपी रोड, गुरुदेव सिनेमा से चिड़ियाघर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed