फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Notice to nine justice panchayat sector in-charge

नौ न्याय पंचायत सेक्टर प्रभारियों को नोटिस

Sat, 29 May 2021 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Notice to nine justice panchayat sector in-charge
झींझक। ब्लॉक कार्यालय में कोरोना संबंधी सूचना उपलब्ध न कराने पर नौ न्याय पंचायत सेक्टर प्रभारियों को नोटिस जारी किया गया है। बीडीओ ने सूचना उपलब्ध न कराने पर जनपद स्तर से प्रतिकूल कार्रवाई कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

झींझक ब्लॉक की 46 ग्राम पंचायतों में काम कर रही निगरानी समितियों को रोजाना कोरोना संक्रमित व लक्षण युक्त लोगों की संख्या, प्रवासी मजदूरों की संख्या और टीकाकरण संबंधित सूचना ब्लॉक में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए मंगलपुर, औरंगाबाद, परजनी, औरंगाबाद डालचंद्र, जलिहापुर, बनीपारा, खमहैला, बनीपारा महाराज, बचीत जसू, रतनपुर न्याय पंचायतों में सेक्टर प्रभारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

वहीं सेक्टर प्रभारी ब्लॉक कार्यालय में जानकारी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। इसकी लिखित शिकायत खंड प्रेरक सौरभ सिंह ने बीडीओ से की थी। जिस पर बीडीओ ने नोटिस जारी कर सभी नौ सेक्टर प्रभारियों को नोटिस जारी कर रोजाना कोविड संबंधी सूचनाएं खंड प्रेरक व वरिष्ठ सहायक को उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ झींझक बब्बन राय ने बताया कि निगरानी समितियों के सभी सेक्टर प्रभारियों को नोटिस जारी की गई है। सूचना न उपलब्ध कराने पर जनपद स्तर से कार्रवाई करने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed