{"_id":"6920a8e11ebc94dd210837dc","slug":"notice-to-180-panchayat-secretaries-and-18-consulting-engineers-etawa-news-c-213-1-hra1001-140706-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 180 पंचायत सचिव व 18 कंसल्टिंग इंजीनियरों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 180 पंचायत सचिव व 18 कंसल्टिंग इंजीनियरों को नोटिस
विज्ञापन
हरदोई। आंगनबाड़ी केंद्रों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग और वाल पेंटिंग के काम में लापरवाही पर जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने 18 विकास खंडों की 352 ग्राम पंचायतों के कंसल्टिंग इंजीनियर और 180 पंचायत सचिवों को नोटिस दी है। उन्होंने सभी से तीन दिन के अंदर साक्ष्य सहित जवाब मांगे हैं। जवाब न आने और संतोषजनक न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
गांवों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर बारिश की एक-एक बूंद सहेजने के लिए जल संरक्षण का काम कराया जाना है। वहीं केंद्रों पर वाल पेंटिंग भी कराई जानी है। काम कराने के लिए ग्राम पंचायतों के ओएसआर खातों में रुपये भी उपलब्ध हैं। डीपीआरओ ने शुक्रवार को काम की समीक्षा की। वहीं महिला बाल विकास और सेवा पुष्टाहार विभाग ने भी आंगनबाड़ी केंद्रों पर काम न कराए जाने की रिपोर्ट दी है। जिससे स्पष्ट है कि वर्चुअल संवाद और बैठकों में दिए जाने के निर्देश के बाद भी प्रधान और पंचायत सचिवों ने काम नहीं कराया है। उन्होंने कंसल्टिंग इंजीनियर और पंचायत सचिवों को नोटिस दी है।
बताया कि 18 विकास खंडों में बेहंदर में 10, भरावन में नौ, भरखनी में आठ, बिलग्राम में सात, हरियावां में 10, कछौना में नौ, हरपालपुर में सात, माधौगंज और मल्लावां में आठ-आठ, सांडी में सात, संडीला में नौ, शाहाबाद और सुरसा में नौ-नौ, टोडरपुर में 10, टड़ियावां में नौ अहिरोरी और भरावन में 10-10 पंचायत सचिवों को नोटिस जारी की गई है।