फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Notice on the house of the woman who accused ex cabinet minister gayatri prajapati of rape

पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के घर नोटिस चस्पा, ये है मामला

Fri, 09 Oct 2020 07:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 09 Oct 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Notice on the house of the woman who accused ex cabinet minister gayatri prajapati of rape
पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति - फोटो : amar ujala
पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगानी वाली महिला के आवास पर लखनऊ पुलिस ने नोटिस चस्पा की है। महिला और उसकी बेटी पर लखनऊ के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने टाटा सफारी की खरीद का पूरा भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने उसे 11 अक्तूबर तक बेचनामा का सबूत समेत लखनऊ तलब किया है। लखनऊ के सरोजनी नगर कोतवाली की पुलिस टीम बृहस्पतिवार की शाम चित्रकूट पहुंची, लेकिन दुष्कर्म पीड़िता महिला के घर ताला लगा था। इस पर पुलिस टीम ने महिला के आवास पर नोटिस चस्पा की।
विज्ञापन


लखनऊ के सरोजनी नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि टाटा सफारी की खरीद में पूरा भुगतान न करने का आरोप लगाकर लखनऊ निवासी दिनेश त्रिपाठी ने महिला और उसकी बेटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि महिला ने छह लाख की गाड़ी खरीदी, लेकिन सिर्फ एक लाख रुपये का ही भुगतान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी की रकम नहीं दी है। इसमें महिला पक्ष की ओर से पहले बताया गया था कि सौदा एक लाख रुपये का ही हुआ था, जिसका बेचनामा उसके पास है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इसी बेचनामा व गवाह के साथ बयान देने के लिए महिला और उसकी बेटी को सरोजनी नगर कोतवाली में 11 अक्तूबर तक आने को कहा है, जिससे अभियोजन की विवेचना में विधिक कार्यवाही की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed