फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   notice of human rights commission to yogi sarkar

‘पिता के कंधे पर बेटे की लाश’ पर योगी सरकार को  मानवाधिकार आयोग का नोटिस

Sat, 06 May 2017 07:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 06 May 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
notice of human rights commission to yogi sarkar
योगी सरकार को इस तस्वीर की वजह से भेजा गया नोटिस

‘पिता के कंधे पर बेटे की लाश’ इस संवेदनशील वीडियो और तस्वीर के सामने आने के बाद योगी सरकार को राष्ट्रीय मानवाधिकारी आयोग ने नोटिस भेज दिया है। मानवाधिकार आयोग ने इटावा में सरकारी अस्पताल से एंबुलेंस न मिलने पर एक पिता को बेटे का शव कंधे पर लादकर ले जाने के मामले को बड़ी गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन


आयोग ने पाया है कि मीडिया रिपोर्ट्स में ये उजागर हो चुका है कि अस्पताल के डॉक्टरों की असंवेदनशीलता और लापरवाह रवैये काे चलते अधिकांश लोगों को इलाज से भी वंचित होना पड़ जाता है। ऐसे लोग गरीब परिवारों से आते हैं। यह घटना भी मानव अधिकारों के उल्लंघन के बराबर है।
विज्ञापन


नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (एनएचआरसी) के मुख्य सचिव ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी करते हुए इस पूरी घटना के बारे में विस्तृत रिपोर्ट चार सप्ताह के अंदर मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचआरसी ने यह भी पाया है कि इटावा जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव यादव ने कथित तौर पर स्वीकार किया है कि उनकी तरफ से गलती थी और उन्होंने आश्वासन दिया है कि दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एनएचआरसी ने अपने नोटिस में आगे कहा कि लड़के को जब अस्पताल ले जाया गया तब डॉक्टर मृतक के पिता से पूछ नहीं सकते थे कि उन्हें एंबुलेंस की जरूरत है या नहीं।  मानवाधिकार आयोग ने अपनी रिपोर्ट में अस्पताल में उपलब्ध एम्बुलेंस वाहनों की संख्या और अस्पताल में उपलब्ध ड्राइवरों की संख्या का पूरा ब्यौरा मांगा है।  

ये था पूरा मामला

notice of human rights commission to yogi sarkar
पिता के कंधे पर बेटे की लाश

इटावा के जिला अस्पताल में एक 45 साल के पिता को 15 साल के बेटे का शव अपने कंधे पर रखकर ले जाना पड़ा। ये घटना दो मई की है। अस्पताल ने शव को घर ले जाने के लिए एंबुलेंस तक मुहैया नहीं कराई। उदयवीर अपने बेटे पुष्पेंद्र का इलाज कराने के लिए इटावा के जिला अस्पताल लाया था। 

उदयवीर का आरोप था कि अस्पताल में डॉक्टरों ने उसके बेटे का इलाज नहीं किया।  उसके बेटे के पैरों में दर्द था। डॉक्टरों ने उसे बिना देखे ही मृत घोषित कर दिया और उसे अस्पताल से ले जाने के लिए कह दिया. उसके बाद पिता अपने बेटे के शव को कंधे पर रखकर अस्पताल परिसर से बाहर निकल गया. 

उदयवीर का कहना है कि वह दो बार अपने बेटे को अस्पताल लेकर आया था। उदयवीर ने बताया कि अस्पतालों ने कहा कि लड़के के शरीर में अब कुछ नहीं बचा है। जबकि उसके तो बस पैरों में दर्द था। डॉक्टरों ने मेरे बच्चे को बस चंद मिनट देखा और कहा कि इसे ले जाओ। 

फ्री एंबुलेंस का कोई लाभ नहीं, सात किलोमीटर दूर था गांव

notice of human rights commission to yogi sarkar
पिता के कंधे पर बेटे की लाश

उदयवीर का गांव अस्पताल से 7 किलोमीटर दूर है। डॉक्टरों ने पुष्पेंद्र के लिए एंबुलेंस तक की व्यवस्था नहीं कि जोकि गरीबों के लिए फ्री है। जब वह अस्पताल से बेटे के शव को कंधे पर लेकर बाहर निकला तो किसी ने मोबाइल पर इसका वीडियो बना लिया। उदयवीर बेटे के शव को बाइक से घर लेकर गए। उदयवीर ने कहा कि किसी ने मुझे नहीं बताया कि मैं अपने बेटे के शव को घर ले जाने के लिए एंबुलेंस का हकदार हूं या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed