फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Notice issued to the organization for slow pace of work and poor quality

Kanpur News: काम की सुस्त रफ्तार और घटिया गुणवत्ता पर संस्था को नोटिस

Thu, 01 Jan 2026 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to the organization for slow pace of work and poor quality
कानपुर। जाजमऊ में निर्माणाधीन 20 एमएलडी कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) के कार्यों की धीमी प्रगति और खराब गुणवत्ता को देखकर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह भड़क गए। बुधवार को निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था वीए टेक वाबाग की ओर से कराए जा रहे पाइपलाइन और सीवर निर्माण कार्य की गुणवत्ता घटिया मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने और और गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए कहा।
विज्ञापन


निरीक्षण में सीईटीपी में स्लज प्रबंधन व्यवस्था की पोल भी खुली। मौके पर हेजार्डस स्लज वेस्ट का समुचित प्रबंधन नहीं मिला जिसे डीएम ने गंभीर लापरवाही माना। जिलाधिकारी ने कहा कि माघ मेला के चलते टेनरियां बंद हैं। ऐसे में सीईटीपी से जुड़ी तकनीकी, संरचनात्मक और संचालन संबंधी खामियों को दूर करने का सबसे सही मौका है। बावजूद कार्यों में लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन


डीएम ने जेटेटा के सचिव को निर्देशित किया कि अब तक कराए गए संतोषजनक कार्यों और खराब गुणवत्ता वाले कार्यों की तथ्यात्मक और स्पष्ट रिपोर्ट शासन को भेजें। सीईटीपी के संचालन में आ रही तकनीकी बाधाओं, प्रशासनिक अड़चनों और अन्य समस्याओं की भी रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यदायी संस्था की ओर से पाइपलाइन डालने के लिए कई स्थानों पर सड़कें खोदे जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने, खुदे गड्ढों को तत्काल भरने, सुरक्षा बैरिकेडिंग करने और जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed