फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   notice issued to ri

आरआई, लाइसेंस प्रभारी को नोटिस

Tue, 09 Feb 2016 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Tue, 09 Feb 2016 02:46 AM IST
विज्ञापन
notice issued to ri

‘अमर उजाला’ में मुद्दा उठने पर जॉर्डन के युवक का

विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले आरटीओ दफ्तर में हड़कंप मच गया। तत्कालीन आरआई (संभागीय निरीक्षक प्राविधिक) और वर्तमान लाइसेंस प्रभारी को नोटिस दिया गया है। लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

सोमवार को काफी खोजने पर भी ड्राइविंग लाइसेंस का रिकार्ड नहीं मिला। एसटीएफ ने कुछ साल पहले इंद्रानगर मुंशी पुलिया लखनऊ से जॉर्डन के अदनान अली, फलीस्तीन के वासिल और समीर महमूद को गिरफ्तार किया था। इनके पास से कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिली थीं।

एसटीएफ का दावा था कि अदनान वीजा की अवधि बीतने पर भी यहीं रह रहा था और उसके आंतकी संगठन हमास से संपर्क हैं। अदनान अली ने शहर में शरण लेते हुए ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवा लिया था। मामला उजागर होने पर अफसर रिकार्ड ढूंढते रहे, लेकिन नहीं मिला। सिर्फ रजिस्टर में ही लाइसेंस का ब्योरा मिला। इसलिए तत्कालीन आरआई (अब झांसी में तैनात) वीडी मिश्रा को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

वर्तमान लाइसेंस प्रभारी अरुण मिश्र को नोटिस देकर रिकार्ड के बारे में पूछा गया है। अदनान अली के ड्राइविंग लाइसेंस पर दर्ज काकादेव के पते पर नोटिस जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि कागजात न दिखाए जाने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed