{"_id":"5833444a4f1c1bb504b3a8e6","slug":"noteban-found-dead-martyr","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम बोले, बैंकों की लाइन में मरने वालों को शहीद का दर्जा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम बोले, बैंकों की लाइन में मरने वालों को शहीद का दर्जा दो
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 22 Nov 2016 02:43 PM IST
विज्ञापन
आजम खान (फाइल फोटो)
हमेशा विवादों में घिरे रहने वाले सपा नेता आजम खान ने सोमवार को फिर बेतुका बयान दे डाला। कैबिनेट मंत्री आजम खान ने केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कुछ लोग घंटों लाइनों में खड़े होकर नोट बदलने वालों को देशभक्त कह रहे हैं।
चलों मान लेते हैं कि वो सबसे बड़े देशभक्त हैं, लेकिन सरहद पर जो जवान शहीद होते हैं उनके परिवार को मुआवजे के तौर पर केंद्र सरकार एक करोड़ रुपये और शहीद का दर्जा देती है। तो फिर नोट के लिए लाइनों में ही मरने वालों को भी शहीद का दर्जा क्यों नहीं दे रही सरकार। उनके परिवार को भी केंद्र सरकार को एक करोड़ रूपये देना चाहिए।
विज्ञापन
बादशाह उसी स्कीमें लाकर ना जाने कैसे देश से कालाधन निकलवाने की बात करते हैं। जो लोग ऐसे में मरे हैं क्या सरकार के पास ऐसी कोई योजना है जिससे उनकी जिंदगी वापस आ सके। मोदी सरकार से जनता अब पूरी तरह से नाराज है।

मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए आजम खान ने कहा कि मोदी सरकार ऐसी ऐसी स्कीम लेकर आते हैं जिसमें सबसे ज्यादा मुसीबत का सामना आम आदमी को करना पड़ता है, गरीब मजदूर वर्ग दिन भर अपने सारे काम काज छोड़कर अपने मेहनत की कमाई को जमा कराने में लगा हुआ है।