फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Northwest icy wind increased melting, villager died due to cold in Kanpur dehat

उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवा से बढ़ी गलन, कानपुर देहात में ठंड से ग्रामीण की मौत

Fri, 14 Jan 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Northwest icy wind increased melting, villager died due to cold in Kanpur dehat
कानपुर देहात में कोहरे के कारण हाईवे पर लाइट जलाकर जाते वाहन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवा की रफ्तार बढ़ने से गलन बढ़ गई है। गुरुवार को इसकी वजह से लोग ठिठुरते नजर आए। सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसकी वजह से दृश्यता बेहद कम रही।
विज्ञापन

दिन में निकली धूप भी तेज हवा के चलते बेअसर रही। वहीं शाम होते ही गलन बढ़ गई तो लोग अलाव तापते नजर आए। ठंड से तबीयत बिगड़ने के चलते एक ग्रामीण की मौत हो गई। जिले में शीतलहर से अब तक नौ लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

पिछले कई दिन हुई बारिश के बाद बुधवार से मौसम साफ हो गया। जिसके बाद अब चल रही शीतलहर लोगों को बेहाल कर रही है। तेज सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है।
इधर तहसील सिंकदरा के गांव मोहम्मदपुर सुलतानपुर निवासी गुलाब सिंह (52) गुरुवार सुबह खेत पर गए थे। वापस घर आने पर उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। शाम को पेट में दर्द शुरू हुआ तो परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच उनकी मौत हो गई। पुत्र विमलेश ने बताया कि सर्दी लगने से पिता की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उनकी मौत हो गई। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को हवा की रफ्तार एक किमी प्रति घंटा और बढ़ गई।
उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवा करीब चार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं तो कड़ाके की ठंड हो गई। गुरुवार सुबह धूप निकलते ही घने कोहरे की चादर छा गई। इसकी वजह से हाईवे पर दृश्यता बेहद कम हो गई।
लाइट जलाकर ही वाहन निकल सके। वाहनों की गति भी बेहद कम रही। सड़कों पर वाहन बेहद धीमी गति से चलते नजर आए। दोपहर में धूप निकली लेकिन सर्द हवा की वजह से लोगों राहत नहीं मिली।

राहगीर प्रमुख चौराहों पर अलाव में हाथ सेंकते नजर आए। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवाएं तेज गति से चलने से गलन बढ़ गई है। शीतलहर का प्रकोप इस सप्ताह जारी रहेगा। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed