फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   non-standard road construction issue in farrukhabad

फर्रुखाबाद: अमानक सड़क निर्माण के विरोध के मामले ने पकड़ा तूल, चेयरमैन व ईओ पर आरोप लगा खाया जहर

Sun, 31 May 2020 10:22 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 31 May 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
non-standard road construction issue in farrukhabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज के चिलौली में पालिका की तरफ से हुए सड़क निर्माण के विरोध ने तूल पकड़ लिया है। निर्माण कार्य के दौरान जेई से विवाद के आरोप में ईओ की ओर से मामला दर्ज कराए जाने पर एक व्यक्ति ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। पीड़ित की पत्नी ने नगर पालिका चेयरमैन, ईओ, जेई व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धमकी देने व आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नगर के चिलौली रोड पर पालिका की तरफ से सड़क बन रही थी। 21 मई को सभासद सत्यपाल लोधी व उनके साथियों ने अमानक निर्माण बताकर विरोध किया था। तभी मोहल्ला बजरिया वृंदावन निवासी प्रदीप गुप्ता (50) भी वहां पहुंचे थे। वहां उनका ठेकेदार व जेई से विवाद हो गया था।
विज्ञापन


इसके बाद भाजपा नेता व नगर पालिका चेयरमैन सुनील चक ने सत्यपाल लोधी व उनके चार अज्ञात साथियों पर ठेकेदारों से मारपीट व जातिसूचक गालियां देने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। दूसरी तहरीर ईओ सीमा तोमर ने प्रदीप गुप्ता के खिलाफ दी थी। इस पर समझौते का प्रयास चलता रहा। 24 मई की रात प्रदीप के खिलाफ जेई से मारपीट में एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे प्रदीप ने घर में ही जहर खा लिया। परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर एसडीएम अमित आसेरी व सीओ राजवीर सिंह गौर फोर्स के साथ पहुंचे।
 सूचना पर भाजपा विधायक अमर सिंह खटिक, व्यापारी नेता संजय गुप्ता, उमेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, हिंदू जागरण मंच नेता प्रदीप सक्सेना, भाकियू नेता मुन्नालाल सक्सेना, सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी आदि पहुंच गए।

प्रदीप ने चेयरमैन सुनील चक व ईओ सीमा तोमर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि सुबह वह टहलने निकले थे। तभी एक बाइक पर हेलमेट लगाए दो लोग आए। उन्होंने उन्हें चेयरमैन व ईओ से भिड़ने और मुकदमे दर्ज कराने की धमकी दी। उन्हें व परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। प्रदीप गुप्ता के पास एक पत्र भी मिला।

उसमें भी उन्होंने चेयरमैन व ईओ पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस सबकी जानकारी पर सीएचसी में चेयरमैन व ईओ पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग होने लगी। नारेबाजी हुई। इसके बाद प्रदीप की पत्नी मीरा गुप्ता ने चेयरमैन सुनील चक, ईओ सीमा तोमर, जेई मिथुन कुमार व दो अज्ञात के खिलाफ जान से मारने की धमकी व आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया। इसमें कहा गया उनके पति के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीएचसी से प्रदीप को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया।

क्या कहते हैं पालिकाध्यक्ष व ईओ
नगर पालिका कायमगंज के चेयरमैन सुनील चक ने बताया कि उन पर प्रदीप गुप्ता ने जो आरोप लगाए हैं वह गलत हैं। उन पर दर्ज कराए गए मुकदमे से उनका कोई लेना देना नहीं है।
ईओ सीमा तोमर ने बताया कि चिलौली में सड़क निर्माण के दौरान प्रदीप गुप्ता ने जेई मिथुन कुमार के साथ मारपीट व गालीगलौज की थी। इससे उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद भी वह समझौते का प्रयास करती रहीं। प्रदीप समझौते को तैयार नहीं हुए। वे  उन पर जो आरोप लगा रहे हैं, वह पूरी तरह गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed