फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Non-EMV ATMs will not be able to withdraw money, PNB is going to change from February 1 to stop fraud

गैर ईएमवी एटीएम से नहीं निकाल सकेंगे रुपये, फ्रॉड रोकने के लिए पीएनबी एक फरवरी से करने जा रहा बदलाव

Mon, 25 Jan 2021 01:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 25 Jan 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Non-EMV ATMs will not be able to withdraw money, PNB is going to change from February 1 to stop fraud
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
एटीएम कार्ड के जरिये होने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए पंजाब नेशनल बैंक एक फरवरी से नई व्यवस्था करने जा रहा है। इस व्यवस्था के तहत पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक अपने एटीएम कार्ड के माध्यम से गैर ईएमवी एटीएम से रुपये नहीं निकाल पाएंगे।
विज्ञापन


इस संबंध में बैंक प्रबंधन ने निर्देश भी जारी किए हैं। एटीएम के जरिये होने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए पीएनबी यह बदलाव करने जा रहा है। पीएनबी ऑफीसर्स एसोसिएशन के मंडलीय सचिव अनिल मिश्रा ने बताया कि एक फरवरी से पीएनबी के ग्राहक अपने एटीएम कार्ड से गैर ईएमवी एटीएम से रुपये नहीं निकाल सकेंगे।
विज्ञापन


साथ ही बैंक मैग्नेटिक पट्टी वाले एटीएम कार्ड भी बंद कर रहा है। अभी भी करीब 10 फीसदी लोगों के पास इस तरह के एटीएम कार्ड हैं। ऐसे सभी ग्राहक अपनी-अपनी शाखाओं से इन्हें बदलवा भी सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है गैर ईएमवी एटीएम  
अगर एटीएम से पैसे निकालने के दौरान कार्ड एटीएम के अंदर ही कुछ सेकेंड के लिए लॉक होता है तो यह ईएमवी एटीएम है। अगर कार्ड स्वैप करके पैसे की निकासी होती है तो यह गैर ईएमवी एटीएम है। इन एटीएम में कार्ड का डाटा मैग्नेटिक पट्टी के जरिये पढ़ा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed