फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Non-bailable warrant issued against three, including former chairman

Kanpur News: पूर्व चेयरमैन समेत तीन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Sat, 04 Oct 2025 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Non-bailable warrant issued against three, including former chairman
इटावा। नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक की आत्महत्या के मामले में आरोपी पूर्व चेयरमैन और नगर पालिका के दो सेवानिवृत्त कर्मचारियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पुलिस का कहना है कि एक सप्ताह बाद कुर्की के लिए मुनादी की कार्रवाई कराई जाएगी। घर पर नोटिस चस्पा होने और दबिश के बावजूद आरोपियों के पकड़ में न आने के चलते पुलिस ने गैर जमानती वारंट की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


पुलिस ने न्यायालय में आवेदन देकर पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता, सेवानिवृत्त कर्मचारी अतर सिंह सेंगर और सुनील वर्मा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराया है। जल्द ही चेयरमैन और ईओ के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी कराने की तैयारी है। उधर, इस मामले में कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की टीमों ने शुक्रवार रात आरोपियों के कई करीबियों के यहां दबिश दी है, लेकिन आरोपी नहीं मिले। सर्विलांस पर लगे नंबरों को लगातार ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन




---



आत्महत्या के लिए उकसाने का दर्ज है मामला बीती 26 सितंबर को नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक राजीव यादव नगर पालिका की अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, उनके पति व पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता, ईओ संतोष मिश्रा, सेवानिवृत्त पेशकार अतर सिंह सेंगर, सेवानिवृत्त कर्मचारी सुनील वर्मा पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर यमुना में कूद गए थे। राजीव का शव 27 सितंबर को यमुना में मिला था। पुलिस ने राजीव के बेटे सिद्धार्थ की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed