{"_id":"692ca6beff47bde8ec0e301d","slug":"non-bailable-warrant-issued-against-prisoner-who-escaped-by-jumping-over-jail-wall-kanpur-news-c-362-1-ka11011-136399-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जेल की दीवार फांदकर भागे बंदी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जेल की दीवार फांदकर भागे बंदी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी
विज्ञापन
कानपुर। जेल की त्रिस्तरीय सुरक्षा तोड़ 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर भागने वाले बंदी असरुद्दीन के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कोर्ट से गैरजमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) लिया है। वह आठ अगस्त 2025 से अब तक 114 दिन से फरार है। कोतवाली पुलिस बंदी की तलाश में नागालैंड, जम्मू, सिक्कम, असम, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में खाक छान आई लेकिन कुछ सफलता हाथ नहीं लगी।
कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि बंदी की तलाश में जल्द फिर से एक टीम असोम उसके घर के लिए रवाना होगी। वहां पहुंचकर 82 की नोटिस आदि की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके बाद भी वह नहीं मिलता है तो 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। जाजमऊ के ताड़बगिया स्थित बस्ती में नौ जनवरी 2024 की शाम शादिक की चाकू से हत्या कर दी गई थी। बस्ती में रहने वाले उसके बहनोई माजम ने असरुद्दीन पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा था।
.......