{"_id":"6067eb138ebc3e8d047299bf","slug":"nomination-for-panchayat-chunav-must-read-this-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के लिए नामांकन आज से, यहां पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के लिए नामांकन आज से, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
Sat, 03 Apr 2021 09:42 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 03 Apr 2021 09:42 AM IST
सार
- जिला पंचायत कार्यालय में होगा जिला पंचायत सदस्य का नामांकन, बाकी के ब्लॉक मुख्यालयों पर होंगे
- कोरोना के मद्देनजर आवेदक के साथ सिर्फ एक प्रस्तावक ही नामांकन कक्ष में प्रवेश कर सकेगा
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो रही है। रविवार को भी लगातार दूसरे दिन नामांकन होंगे। इसके लिए सुबह आठ से शाम पांच बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। जिला पंचायत सदस्यों का नामांकन जिला पंचायत कार्यालय पर होगा। प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकन ब्लॉक मुख्यालयों पर होंगे।
पंचायत चुनाव अधिकारी वीके श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन के लिए निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी की तैनाती कर दी गई है। कोरोना के मद्देनजर आवेदक के साथ सिर्फ एक प्रस्तावक ही नामांकन कक्ष में प्रवेश कर सकेगा। नामांकन प्रक्रिया की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
इतने पदों पर होंगे चुनाव
7446 पद ग्राम पंचायत सदस्य के
590 पद ग्राम प्रधान के
789 पद क्षेत्र पंचायत सदस्य के
32 पद जिला पंचायत सदस्य के
1974 बूथों पर होगा मतदान
426 बूथ संवेदनशील, अतिसंवेदनशील व अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी में
7976 मतदान कार्मिक होंगे तैनात
2700 होमगार्डों की लगेगी ड्यूटी