फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nodal officer inspected level two Hospital and Piku Ward, said - take care of the facilities of the patients

नोडल अधिकारी ने एलटू चिकित्सालय व पीकू वार्ड का किया निरीक्षण, कहा - मरीजों की सुविधाओं का रखें ध्यान

Thu, 03 Feb 2022 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer inspected level two Hospital and Piku Ward, said - take care of the facilities of the patients
जिला अस्पताल के पीकू वार्ड़ में नोडल अधिकारी दिव्य प्रकाश गिरी को जानकारी देते सीएमओ। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिला अस्पताल में बनाए गए पीकू वार्ड का जनपद के नोडल अधिकारी ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने व मरीजों की सुविधाओं पर ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट में बैठक कर धान खरीद व टीकाकरण की जानकारी ली। क्रय केंद्रों पर किसानों के धान की खरीद के बाद समय पर भुगतान करने को कहा।
विज्ञापन

जिले के नोडल अधिकारी व अपर आयुक्त दिव्य प्रकाश गिरी और सीएमओ डॉ. एके सिंह दोपहर तीन बजे जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड का जायजा लिया। इसके बाद पीकू वार्ड में अधिकारियों से मशीन संचालक के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. वंदना सिंह से पीकू वार्ड मरीजों के भर्ती होने की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों को अस्पताल में मरीजों को परिवार जैसा माहौल देने की बात कही। कहा कि किसी तरह की कोई जरूरत हो तो अवगत कराएं। उन्होंने एलटू वार्ड और ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया।
कलक्ट्रेट में नोडल अधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर छूटे लोगों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराने को कहा। इसके बाद उन्होंने कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने अकबरपुर मंडी में बने धान क्रय केंद्र का भी जायजा लिया।
जहां पर कुछ किसानों ने भुगतान न होने की बात कही। नोडल अधिकारी ने बिचौलियों का धान लेने के बजाय किसानों को तवज्जो देने को कहा। इसके बाद नोडल अधिकारी अकबरपुर में बने कान्हा गोशाला पहुंचे।

मौके पर 267 गोवंश पाए गए और व्यवस्था चाक-चौबंद मिली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गोवंशों के लिए समय से हरा चारा, दाना, चोकर, पानी आदि की व्यवस्था करें। मौके पर सीडीओ सौम्या पांडेय, डीडीओ गोरखनाथ भट्ट समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed