फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   No water in canals and banks since 25 days, crops are drying up

Kanpur News: 25 दिन से नहर-रजबाहों में पानी नहीं, सूख रहीं फसलें

Sun, 08 Dec 2024 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
No water in canals and banks since 25 days, crops are drying up
बकेवर। भोगनीपुर निचली गंग नहर व उससे निकलने वाले रजबहों में पानी न आने से किसानों को गेहूं की फसल की सिंचाई करने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग निजी संसाधनों से जैसे तैसे सिंचाई कर काम चला रहे हैं। ज्यादातर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को 25 दिन से अधिक का समय हो चुका है। अब फसल को पहले पानी की जरूरत है। ऐसे में किसान निजी नलकूपों और तालाबों में पंपिंग सेट लगाकर फसल की सिंचाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने इस वर्ष भोगनीपुर नहर व उसके रजबहों की सफाई का कार्य करने में ढुलमुल रवैया अपनाया। इसका नतीजा यह है कि जब किसानों को खेतों में पानी की जरूरत है तो उस समय नहर और रजबहों की सफाई कराई जा रही है। इससे नहर सूखी पड़ी है। इस समय रवि की फसल का बुआई का कार्य पूरा हो गया है और खेतों में सरसों व गेहूं की फसल को पहली सिंचाई की जरूरत है। वहीं नहर और रजबहा में पानी न आने से किसान अपनी फसलों की सिंचाई के लिए परेशान हैं। जिन किसानों की फसल की बुआई को 25 दिन बीत गए हैं। उनको सिंचाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

किसान सुबोध त्रिपाठी ने बताया कि उनकी 35 बीघा से अधिक गेहूं की फसल सिंचाई के लिए पड़ी है। नहर में पानी न आने के कारण पंपिंग सेट तालाब में रखवाकर सिंचाई करनी पड़ी रही है। ऐसे में 200 रुपये प्रति घंटे तक का खर्च आ रहा है। भोगनीपुर नहर के साथ ही कुड़रिया, सुनवर्षा, महेवा, विधीपुरा व इंगुर्री रजबहों व माइनरों में अभी तक सफाई का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। किसान गोरेलाल, प्रमोद कुमार, बबलू अग्निहोत्री आदि ने प्रशासन से जल्द से जल्द रजबहों में पानी छाेड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




भोगनीपुर नहर में पानी नरौरा बांध से आता है। पानी की डिमांड 30 नवंबर से भेजी गई थी। छह व सात दिसंबर से नहर में बांध से पानी आने की उम्मीद है। अगर किसी अन्य जिले में सफाई का कार्य पूरा नहीं हुआ है तो नहर में पानी आने में देरी हो सकती है। जिले में नहर की सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है।
- राकेश कुमार,एक्सईएन सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed