{"_id":"613c9d9c8ebc3e5f6b2eae6d","slug":"no-trust-in-kannauj-police-demand-for-investigation-from-non-district-kanpur-news-knp6514588143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज पुलिस पर भरोसा नहीं, गैर जनपद से जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज पुलिस पर भरोसा नहीं, गैर जनपद से जांच की मांग
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। इलाके के एक गांव की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को कन्नौज पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। उसने शुक्रवार को कानपुर आईजी दफ्तर पहुंचकर मामले की जांच गैर जनपद से कराने की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि एसपी और थाना प्रभारी दोनों आरोपियों के सजातीय और प्रभाव में हैं।
पीड़िता ने लौटकर बताया कि 27 जुलाई की रात छत से कूदकर घर में घुसे आसमपुर पट्टी गांव निवासी शानू, निशू, विजय उर्फ बग्गड़ ने कनपटी पर तमंचा सटा और मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म किया था। किसी को बताने पर पति को मार देने की धमकी दी। आहट सुनकर देवर और पति जाग गए थे। इसके बाद तीनों लोग तमंचा लहराते हुए भाग गए। पति और देवर ने लाइट की रोशनी में भागते समय आरोपियों को पहचान लिया। सुबह थाने पहुंच कर तहरीर दी। जांच की बात कह कर टरका दिया गया। इसके बाद दोबारा पहुंचने पर थाने से भगा दिया गया। एसपी को शिकायती पत्र दिया। कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
महिला ने बताया कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। यह धमकी दे रहे हैं। नौ सितंबर को दर्ज रिपोर्ट की नकल लेने थाने गई तो उसी दिन 12 से डेढ़ बजे तक आरोपी थाने में जांच कर रहे दरोगा से सांठगांठ करते दिखे। उस दिन थाने के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाल कर देखने से सच्चाई सामने आ जाएगी। इससे वह अपनी जांच बदलवाना चाह रही है।
विज्ञापन
वहीं थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल का कहना है कि निष्पक्ष जांच की जा रही है। वरिष्ठ अफसरों का निर्देश मिलते ही जांच स्थानांतरित कर दी जाएगी।