{"_id":"5e612dd68ebc3eead15d7eeb","slug":"no-symptoms-of-coronavirus-found-in-young-man-who-returned-from-iran","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान से लौटे युवक में नहीं मिले कोरोनावायरस के लक्षण, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर पहुंची की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईरान से लौटे युवक में नहीं मिले कोरोनावायरस के लक्षण, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर पहुंची की जांच
Thu, 05 Mar 2020 10:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 05 Mar 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
युवक के घर कोरोनावायरस की जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
इटावा के भरथना में करीब दो सप्ताह पूर्व ईरान से भरथना लौटे युवक की जांच में कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार ईरान के अवाधान बंदरगाह पर मर्चेंट नेवी में कार्यरत युवक 22 फरवरी को क्षेत्र के गांव आया था।
विदेश से युवक के गांव आने की सूचना मिलने के बाद 3 मार्च को स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना वायरस होने के लक्षणों की जांच करने उसके घर पहुंची तो युवक नहीं मिला। चार मार्च को रिश्तेदारी से लौटने पर युवक के खून का नमूना टीम ने लिया।
डॉ.अमरनाथ तिवारी ने बताया कि विदेश से आए युवक की कोरोना वायरस होने की आशंका को लेकर जांच की जा चुकी है। उसमें कोई लक्षण नहीं मिले हैं। सीएमओ डा.एनएस तोमर ने बताया कि युवक की डॉ. विनोद शर्मा एवं डॉ. अमरनाथ तिवारी जांच कर चुके हैं। अभी कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिला है। बताया कि युवक को 28 दिन तक देखरेख की जाएगी। इसके बाद ही उसे जाने दिया जाएगा।